Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

तेजस्वी यादव अपराध का राजनीतिकरण कर रहे है : सुशील मोदी

त्रिपुरा में सत्ता से बाहर कर दिये गएए वे बेनामी सम्पत्ति बनाने के आरोपियों से हाथ मिला कर विकास का माडल लागू करने वाली सरकार को कोई चुनौती नहीं दे सकते।

07:36 PM Oct 24, 2018 IST | Desk Team

त्रिपुरा में सत्ता से बाहर कर दिये गएए वे बेनामी सम्पत्ति बनाने के आरोपियों से हाथ मिला कर विकास का माडल लागू करने वाली सरकार को कोई चुनौती नहीं दे सकते।

पटना :उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर कहा कि जिस दल का संविधान इतना अलोकतांत्रिक हो कि एक व्यक्ति 17 बार पार्टी का अध्यक्ष बन सकता है, एक ही परिवार के कई लोग प्रमुख पदों पर हो सकते हैं और शहाबुद्दीन जैसे सजायाफ्ता कई साल तक राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य रह सकते हों, उसके नेता को अपने दल का संविधान ठीक करने के लिए यात्रा निकालनी चाहिए। कमजोर लोगों को सताने वाले बाहुबलियों के साथ मंच साझा कर तेजस्वी यादव अपराध का राजनीतिकरण कर रहे हैं।

श्री मोदी ने कहा कि यूपीए सरकार ने 10 साल में 25 लाख घर बनवायेए जबकि एनडीए सरकार ने 4 साल में सवा करोड़ गरीबों को अपना घर दिया। 30 करोड़ गरीबों के जनधन खाते खोलवाये गए और 3 करोड़ से ज्यादा लोगों को मुफ्त गैस कनेक्शन दिये गए। 18 करोड़ किसानों को स्वायल हेल्थ कार्ड दिये गए और कृषि बजट को दोगुना किया गया। खोखले नारों से धोखा देने वाले जो वामपंथी बंगाल और त्रिपुरा में सत्ता से बाहर कर दिये गएए वे बेनामी सम्पत्ति बनाने के आरोपियों से हाथ मिला कर विकास का माडल लागू करने वाली सरकार को कोई चुनौती नहीं दे सकते।

Advertisement
Advertisement
Next Article