Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

मोदी नीतियों के खिलाफ राज्य कांग्रेस का सरकारी धरना, डीसी कार्यालय में जड़ा ताला

केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने पंजाब के हर जिले, कस्बे और शहरों में प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन मोदी सरकार की वादा खिलाफी के खिलाफ ओर केंद्र की कार्यशाली नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन था, जिसमें सुनील जाखड़ ने स्वयं शामिल होकर प्रदर्शन को मजबूती प्रदान की।

04:50 PM Nov 16, 2019 IST | Shera Rajput

केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने पंजाब के हर जिले, कस्बे और शहरों में प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन मोदी सरकार की वादा खिलाफी के खिलाफ ओर केंद्र की कार्यशाली नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन था, जिसमें सुनील जाखड़ ने स्वयं शामिल होकर प्रदर्शन को मजबूती प्रदान की।

लुधियाना : केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने पंजाब के हर जिले, कस्बे और शहरों में प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन मोदी सरकार की वादा खिलाफी के खिलाफ ओर केंद्र की कार्यशाली नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन था, जिसमें सुनील जाखड़ ने स्वयं शामिल होकर प्रदर्शन को मजबूती प्रदान की। 
Advertisement
लुधियाना के मिनी सचिवालय में जिला कांग्रेस के नेता और पदाधिकारी व कार्यकर्ता पहुंचे और धरना केंद्र सरकार के खिलाफ भड़ास निकाली। सुनील जाखड़ ने मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों को निशाना बताते कहा कि देश की अर्थव्यवस्था की नींव हिल रही है और मोदी सरकार आम लोगों को राहत देने की बजाए बड़े घरानों को लाभ दे रही है।
सुबह डीसी दफ़्तर के बाहर कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। धरने की अगुवाई पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान सुनील जाखड़ ने की। जाखड़ ने कहा कि नोटबंदी और जीएसटी लगने के कारण व्यापारी वर्ग बुरी तरह से बर्बाद हो गया है और देश की अर्थव्यवस्था बुरी तरह से गिर गई है। 
इस मौके पर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के ओएसडी संदीप संधू, विधायक सुरिंदर डावर, विधायक संजय तलवाड़, मेयर बलकार सिंह संधू, जिला प्रधान अश्वनी शर्मा आदि उपस्थित रहे।
– सुनीलराय कामरेड
Advertisement
Next Article