Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

राज्य सरकार की गलत नीती के कारण प्रदेश के किसान त्रस्त : तेजस्वी यादव

खरीद अभी तक नहीं की गई है। सरकार केवल झूठ के सहारे अपनी नाकामी छुपा रही है। मजबूरन किसान औने पौने दाम पर अनाज बेचने को मजबूर हैं।

07:51 PM Jan 21, 2019 IST | Desk Team

खरीद अभी तक नहीं की गई है। सरकार केवल झूठ के सहारे अपनी नाकामी छुपा रही है। मजबूरन किसान औने पौने दाम पर अनाज बेचने को मजबूर हैं।

पटना : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि प्रदेश की असंवेदनशील नीतीश सरकार पूरी तरह से निरंकुशता की ओर बढ़ चली है। किसानों को चौतरफा मार हो रही है। नीतीश कुमार किसानों के जीवन-मरण के विषय पर चुप है। किसानों को खाद उपलब्ध नहीं करवाई जा रही है। खाद की अनुउपलब्धता के चलते किसान यहां वहां दौड़ भाग को विवश हैं।

खाद की काला बाज़ारी हो रही है। खाद की मांग और पूर्ति की इस कुव्यवस्था का असर करोड़ों किसानों के जीवन पर पडऩा तय है। धान की खरीद अभी तक नहीं की गई है। सरकार केवल झूठ के सहारे अपनी नाकामी छुपा रही है। मजबूरन किसान औने पौने दाम पर अनाज बेचने को मजबूर हैं। सुखाड़ पीडि़त किसानों के लिए जो आनन-फानन में मजबूरन राहत पैकेज की घोषणा की गई थी वह अब तक किसानों तक नहीं पहुंचा है।

किसान, मज़दूर आर्थिक रूप से सरकार की जनविरोधी नीतियों से त्रस्त है। इससे पहले बालू बंदी से सरकार ने यह जाहिर कर दिया था की की उसे बिहार की जनता विशेषकर निचले तबके के लोगों की पीड़ा और उसकी आर्थिक उत्थान की कोई परवाह नहीं है। नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी किसानों के साथ किस बात का बदला ले रहे है,नीतीश कुमार बतायें धान की खऱीद क्यों नहीं हो रही और खाद की उपलब्धता क्यों है।

Advertisement
Advertisement
Next Article