टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

महिलाओं के विकास के लिए कृत संकल्पित राज्य सरकार : पथ निर्माण मंत्री

श्रेया अग्रवाल, शशि शेखर रस्तोगी, विजय यादव, अनंत अरोड़ा, डा. त्रिलोकी गोलवारा, डा. एलपी शाही, राजेश बल्लभ आदि उपस्थित थे।

05:26 PM Jul 15, 2019 IST | Desk Team

श्रेया अग्रवाल, शशि शेखर रस्तोगी, विजय यादव, अनंत अरोड़ा, डा. त्रिलोकी गोलवारा, डा. एलपी शाही, राजेश बल्लभ आदि उपस्थित थे।

पटना साहिब : महिलाओं के विकास के लिए सरकार कृत-संकल्प है। केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार का इस दिशा में तालमेल महिलाओ के उतरोत्तर विकास में फलदायक है। ये बातें राज्य के पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव ने गायघाट स्थित एक होटल में कही। इनर व्हील क्लब ऑफ पटना सिटी के 21वें शपथ ग्रहण समारोह मे बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उन्होंने कहा कि महिलाएं, बेटी, बहू एवं मां का दायित्व निभाते हुए समाज के हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। 
Advertisement
नयी अध्यक्ष रीता रस्तोगी ने पूर्व अध्यक्ष रूचि अरोड़ा से कॉलर पहनने के बाद अपने संबोधन में कहा कि संस्था समाज सेवा में निर्धनों को अनाज, निर्धन विद्यार्थियों को आर्थिक मदद के साथ विद्यालय के विकास में अहम भूमिका निभायेगी। आगत अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ देकर किया गया। मंच संचालन विनीता डोकानिया एवं धन्यवाद ज्ञापन सचिव ममता शर्मा ने किया। मौके पर श्रेया अग्रवाल, शशि शेखर रस्तोगी, विजय यादव, अनंत अरोड़ा, डा. त्रिलोकी गोलवारा, डा. एलपी शाही, राजेश बल्लभ आदि उपस्थित थे।
Advertisement
Next Article