Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

सारागढ़ी दिवस पर फिरोजपुर में होगा राज्य स्तरीय समागम: सिद्धू

NULL

12:21 PM Aug 17, 2017 IST | Desk Team

NULL

चंडीगढ़: स्वतंत्रता दिवस के संबंध में जिला स्तरीय आजादी दिवस समारोह का आयोजन यहां फिरोजपुर के शहीद भगत सिंह स्टेडियम में किया गया, जिस में पंजाब के कैबिनेट मंत्री स्थानीय निकाय संास्कृतिक मामले और पर्यटन विभाग पंजाब नवजोत सिंह सिद्धू मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए और उन के द्वारा राष्ट्रीय झंडा लहराने की रस्म अदा की गई। इस अवसर उन्होंने पंजाब पुलिस, बी.एस.एफ भारतीय फौज, पंजाब पुलिस महिला विंग, पंजाब होम गार्ड, एन.सी.सी. स्काउट और गाईड की टुकडिय़ों से सलामी ली। जिला स्तरीय आजादी दिवस समारोह में जिला निवासियों को अपने संदेश में मुख्य मेहमान नवजोत सिंह सिद्धू कैबिनेट मंत्री पंजाब ने कहा कि अनेकों शहीदों स्वतंत्रता संग्रामीयो की अद्वितीय बलिदानों के स्वरूप हमारा देश आजाद हुआ है और इस अवसर पर हम आजादी के परवानों और समूह शहीदों शूरवीरों और अलग-अलग आजादी की लहरों में हिस्सा डालने वाले योद्धाओं, शूरवीरों को श्रद्धा के फूल भेंट करते हैं।

उन्होने कहा कि पंजाब के लोगों के बड़े समर्थन के साथ अस्तित्व में आई पंजाब सरकार द्वारा मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में राज्य का सर्व पक्षीय विकास किया जायेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपनी सरकार के पहले दिन से ही भ्रष्टाचार, नशों के खात्मे, वी.आई.पी संस्कृति खत्म करने, डी.टी.ओ प्रणाली खत्म करने, किसानी कर्जे की माफी जैसे ऐतिहासिक फैसले लिए हैं, जिन के दूरगामी परिणाम निकलेंगे। श्री सिद्धू ने आगे कहा कि पंजाब की धरती जराजरा शहीदों की बलिदानों से भरपूर है और फिरोजपुर जिले को शहीदों की धरती होने का गौरव प्राप्त है। उन्होंने कहा कि देश के आजादी संग्राम में 80 प्रतिशत बलिदान पंजाबियों ने दिये जिस पर पूरे देश को गर्व है। उन्होंने कहा कि फिरोजपुर का राष्ट्रीय सीमा स्मारक हुसैनीवाला, ऐतिहासिक गुरुद्वारा सारागढ़ी, सिक्ख फौजें द्वारा अंग्रजों के साथ लड़े आजादी संग्राम की लड़ाईयां फिरोजशाह, मुद्दकी और सभरावां आदि को ऐतिहासिक पर्यटन केंद्र के तौर पर विकसित किया जाएगा।

(उमा शर्मा)

Advertisement
Advertisement
Next Article