For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

अमेठी दौरे पर राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव, वृद्धाश्रम और अस्पताल का निरीक्षण

अपर्णा यादव ने अमेठी में वृद्धाश्रम और अस्पताल का किया निरीक्षण

02:28 AM Feb 13, 2025 IST | IANS

अपर्णा यादव ने अमेठी में वृद्धाश्रम और अस्पताल का किया निरीक्षण

अमेठी दौरे पर राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव  वृद्धाश्रम और अस्पताल का निरीक्षण

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव एक दिवसीय दौरे पर गुरुवार को अमेठी पहुंचीं। उन्होंने विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया और स्थानीय सुविधाओं का जायजा लिया।

अपर्णा यादव ने सबसे पहले वृद्धाश्रम का दौरा किया। यहां उन्होंने वृद्धजनों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। साथ ही उन्होंने खुशी जताई कि वृद्धजनों को समय पर पेंशन मिल रही है और सरकार उनकी देखभाल के लिए लगातार काम कर रही है। अपर्णा यादव ने आश्रम में एक रास्ते की खराब स्थिति की ओर भी इशारा किया और कहा कि वह इस मुद्दे को सरकार के सामने उठाएंगी, ताकि आने वाले समय में मरीजों को कोई दिक्कत न हो।

इसके बाद महिला आयोग की उपाध्यक्ष जिला अस्पताल पहुंचीं। उन्होंने एमएनसीयू वार्ड और अन्य वार्डों का निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों से मुलाकात की और अस्पताल की सेवाओं का मूल्यांकन किया। इसके साथ ही उन्होंने मरीजों को दवाइयों की किट भी वितरित की।

दौरे के अंतिम चरण में अपर्णा यादव ने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, गौरीगंज का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने छात्रों की सुविधाओं का भी जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को सुधार के निर्देश दिए।

अपर्णा यादव ने मीडिया से भी बात की। उन्होंने कहा कि यह उनका अमेठी का दूसरा निरीक्षण था। वृद्धाश्रम में पेंशन वितरण की प्रक्रिया संतोषजनक है। वहीं, अस्पताल और विद्यालयों में भी सुधार के प्रयास किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने प्रदेश में बेहतर व्यवस्थाएं की हैं। महाकुंभ को लेकर उन्होंने कहा कि यह एक पुण्य का काम है और सभी को इसमें शामिल होना चाहिए।

चिकित्सा क्षेत्र पर बात करते हुए अपर्णा यादव ने कहा कि सभी डॉक्टरों को जेनेरिक दवाई लिखनी चाहिए, ताकि मरीजों को सस्ती और प्रभावी दवाएं मिल सकें।

इस दौरे से अपर्णा यादव ने अमेठी की विभिन्न सरकारी सुविधाओं के बारे में फीडबैक लिया और भविष्य में सुधार की दिशा में कदम उठाने का आश्वासन दिया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
×