Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

दागदार हुए भाई-बहन का रिश्ता : नाजायज संबंधों को छुपाने की खातिर संगे भाई का कत्ल

NULL

02:16 PM Mar 23, 2018 IST | Desk Team

NULL

लुधियाना-कोटकपूरा  : आज की तेज रफ्तार की दुनिया में तमाम रिश्ते और नाते बिल्कुल अलग-थलग पड़ चुके है। यहां तक कि संगे बहन-भाई भी खून के रिश्तों को तार-तार करने में देर नहीं लगाते। अवैध संबंधों के चलते अपनों को मार देने की घटनाएं लगातार बढ़ रही है और समूची मानवता शर्मसार है। कोटकपूरा में एक युवती ने रिश्ते में लगते अपने भाई के साथ नाजायज संबंध बनाएं तो संगे भाई को इसका पता चला तो उसे मौत के घाट उतार दिया।

जानकारी के मुताबिक युवती की उम्र जब 14 साल की थी तो उसने अपने नाजायज संबंधों पर पर्दा डालने की खातिर अपने संगे भाई को नहर में अपने प्रेमी के साथ धक्का दे दिया। हालांकि लापता होने के बाद पारिवारिक सदस्यों ने उसकी काफी ढूंढने का प्रयास किया।

इस संबंध में पुलिस स्टेशन में बाकायदा शिकायत दर्ज करवाकर मामला दर्ज भी किया गया। पुलिस अलग अलग थयोरियों के जरिए आखिर असल आरोपी तक जा पहुंची। बताया जाता है कि मृतक 14 साल का अर्शदीप 4 बहनों का एकमात्र भाई था। उसके लापता होने के पश्चात पारिवारिक सदस्यों को भी अपनी बेटी पर शंका हुई थी। पुलिस को इसकी भनक लगते ही थोड़ी सख्ती के बाद अर्शदीप को मारने वाली उसकी बहन और उसके प्रेमी को गिरफतार करके मामला सुलझा लिया गया।

पुलिस ने नहर में से मृतक की देह बरामद कर ली है और इसकी पुष्टि कोटकपूरा के डीएसपी मनविंद्र सिंह ने मीडिया को दी। फिलहाल अर्शदीप की लाश पोस्टमार्टम करके वारिसों के हवाले कर दी है और रिश्तों को कलंक लगाने वाली युवती आज अपने पापों के कारण सलाखेां के पीछे है। जिस कलाई पर वह कभी राखी बांधती थी, उसी भाई को नाजायज संबंधों के कारण मौत के घाट उतारा था। इस युवती ने ना केवल अपने भाई को मौत की आगोश में भेजा बल्कि अपनी अन्य 3 बहनों से भी भाई का प्यार हमेशा के लिए छीन लिया।

– सुनीलराय कामरेड

24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।

Advertisement
Advertisement
Next Article