W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

उत्तर कोरिया 2021 तक परमाणु निरस्त्रीकरण की प्रक्रिया पूरी करें : अमेरिका

उत्तर कोरिया के तेजी से परमाणु निरस्त्रीकरण की प्रक्रिया के जरिए अमेरिका, उत्तर कोरिया संबंधों में बदलाव के लिए वार्ता की शुरुआत होगी।’ 

04:32 PM Sep 20, 2018 IST | Desk Team

उत्तर कोरिया के तेजी से परमाणु निरस्त्रीकरण की प्रक्रिया के जरिए अमेरिका, उत्तर कोरिया संबंधों में बदलाव के लिए वार्ता की शुरुआत होगी।’ 

उत्तर कोरिया 2021 तक परमाणु निरस्त्रीकरण की प्रक्रिया पूरी करें   अमेरिका
Advertisement

अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने उत्तर कोरिया के परमाणु निरस्त्रीकरण की प्रक्रिया पूरी करने की समयसीमा निर्धारित की। उन्होंने कहा कि प्योंगयांग 2021 तक पूरी तरह से परमाणु निरस्त्रीकरण करे। 2021 में ट्रंप का मौजूदा कार्यकाल खत्म हो रहा है। समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, पोम्पियो ने उत्तर कोरिया के समकक्ष री योंग हो से अगले सप्ताह न्यूयॉर्क में मिलने की इच्छा भी जताई।

पोम्पियो ने जारी बयान में कहा, ‘इस सुबह मैंने उत्तर कोरिया के अपने समकक्ष री होंग यो को अगले सप्ताह न्यूयॉर्क में मिलने के लिए आमंत्रित किया, जहां हम दोनों संयुक्त राष्ट्र महसभा बैठक में हिस्सा लेंगे।’ उन्होंने कहा, ‘यह उत्तर कोरिया के तेजी से परमाणु निरस्त्रीकरण की प्रक्रिया के जरिए अमेरिका, उत्तर कोरिया संबंधों में बदलाव के लिए वार्ता की शुरुआत होगी।’

Advertisement
Advertisement
Author Image

Advertisement
Advertisement
×