टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

शेयर बाजार में गिरावट, Sensex 281.18 अंक टूटा, Nifty 93.15 से नीचे फिसला

11:28 AM Apr 03, 2024 IST | Yogita Tyagi

शेयर बाजार: कमजोर वैश्विक रुझानों, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी कोषों की निकासी के बीच घरेलू सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में बुधवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट आई। बीएसई का 30 शेयर वाला सेंसेक्स 281.18 अंक या 0.38 प्रतिशत गिरकर 73,622.73 अंक पर आ गया।

Advertisement

NSE निफ्टी 93.15 अंक या 0.41 प्रतिशत फिसलकर 22,360.15 अंक पर रहा। सेंसेक्स में सूचीबद्ध कंपनियों में से 22 कंपनियों के शेयर नुकसान में रहे। भारती एयरटेल, नेस्ले इंडिया, सन फार्मा और इंडसइंड बैंक के शेयरों में सबसे अधिक गिरावट आई, जबकि बाजार के रुख से उलट अल्ट्राटेक सीमेंट, टेक महिंद्रा, एक्सिस बैंक तथा टाटा स्टील के शेयरों में तेजी आई।

38 कंपनियों के शेयर में गिरावट

NSE निफ्टी में सूचीबद्ध 50 कंपनियों में से 38 कंपनियों के शेयर में गिरावट आई। एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट, जापान का निक्की225 और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे। अमेरिकी और यूरोपीय बाजार मंगलवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.08 प्रतिशत की बढ़त के साथ 88.99 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को शुद्ध रूप से 1,622.69 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

नोट – इस खबर में दी गयी जानकारी निवेश के लिए सलाह नहीं है। ये सिर्फ मार्किट के ट्रेंड और एक्सपर्ट्स के बारे में दी गयी जानकारी है। कृपया निवेश से पहले अपनी सूझबूझ और समझदारी का इस्तेमाल जरूर करें। इसमें प्रकाशित सामग्री की जिम्मेदारी संस्थान की नहीं है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article