For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

तेजी के साथ खुला शेयर बाजार, 800 अंक उछला सेंसेक्स, मिनटों में बरसे ₹3.67 लाख करोड़

10:29 AM Aug 16, 2024 IST | Yogita Tyagi
तेजी के साथ खुला शेयर बाजार  800 अंक उछला सेंसेक्स  मिनटों में बरसे ₹3 67 लाख करोड़

शेयर बाजार: मजबूत ग्लोबल संकेतों के कारण शुक्रवार के कारोबारी सत्र में भारतीय शेयर सकारात्मक खुला। बाजार में चौतरफा खरीदारी देखने को मिल रही है। सुबह 9:21 पर सेंसेक्स 735 अंक या 0.93 प्रतिशत की तेजी के साथ 79,841 और निफ्टी 224 अंक या 0.93 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,387 पर था। इंडिया विक्स में 4.21 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिल रही है और यह 14.79 पर बना हुआ है, जो दिखाता है कि बाजार में स्थिरता बनी हुई है। बाजार में रुझान तेजी का है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर 1704 शेयर हरे निशान में और 345 शेयर लाल निशान में हैं। सेंसेक्स में सभी 30 शेयर हरे निशान में हैं।

  • शुक्रवार के कारोबारी सत्र में भारतीय शेयर बाजार सकारात्मक खुला
  • बाजार में चौतरफा खरीदारी देखने को मिल रही है
  • इंडिया विक्स में 4.21 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिल रही है
  • बाजार में रुझान तेजी का है

ये रहे टॉप गेनर्स



M&M, टाटा मोटर्स, टेक महिंद्रा, TCS, ICICI बैंक, विप्रो, जेएसडब्ल्यू स्टील और टाटा स्टील टॉप गेनर्स हैं। लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी सकारात्मक रुझान देखने को मिल रहा है। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 522 अंक या 0.92 प्रतिशत की तेजी के साथ 57,057 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 187 अंक या 0.25 प्रतिशत की बढ़त के साथ 18,274 पर है। सेक्टर के हिसाब से देखें तो ऑटो, आईटी, पीएसयू बैंक, फिन सर्विस, फार्मा, एफएमसीजी, रियल्टी और एनर्जी और हेल्थकेयर इंडेक्स में सबसे ज्यादा बढ़त है। ब्रोकरेज फर्म प्रभुदास लीलाधर में टेक्निकल रिसर्च की उपाध्यक्ष वैशाली पारेख का कहना है कि पिछले कुछ समय में निफ्टी ने एक सीमित दायरे में कारोबार किया है। इस कारण से तेजी के लिए 24,200 के ऊपर टिकना काफी जरूरी है।

एशियाई बाजार में तेजी के साथ हो रहा कारोबार



वहीं, 24,400 एक महत्वपूर्ण रुकावट का स्तर है। वहीं, 24,000 एक सपोर्ट लेवल के तौर पर काम करेगा। एशियाई बाजार में तेजी के साथ कारोबार हो रहा है। टोक्यो, हांगकांग, शंघाई, सोल और जाकार्ता में तेजी है। अमेरिका के बाजार गुरुवार को सकारात्मक बंद हुए थे। इससे पहले भारतीय शेयर बाजार के लिए बुधवार का कारोबारी सत्र मिलाजुला रहा। बाजार ने एक सीमित दायरे में काम किया। हालांकि, कारोबार के अंत में सेंसेक्स 149.85 अंक या 0.19 प्रतिशत बढ़कर 79,105 और निफ्टी 4.75 अंक की मामूली बढ़त के साथ 24,143 पर बंद हुआ। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में बिकवाली का ट्रेंड देखने को मिला। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 334 अंक या 0.59 प्रतिशत गिरकर 56,547 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 116 अंक या 0.64 प्रतिशत गिरकर 18,087 पर बंद हुआ। सेक्टर के हिसाब से देखें तो आईटी, सर्विस सेक्टर और कंजप्शन इंडेक्स ही हरे निशान में बंद हुए हैं। पीएसयू बैंक, फार्मा, एफएमसीजी, मेटल और रियल्टी इंडेक्स में गिरावट थी। निफ्टी बैंक 104 अंक या 0.21 प्रतिशत कम होकर 49.727 पर बंद हुआ।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें  FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Yogita Tyagi

View all posts

Hello, I'm Yogita Tyagi your wordsmith at Punjab Kesari Digital. Simplifying politics and health in Hindi, one story at a time. Let's make news easy and fun.

Advertisement
×