Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत, खुलते ही 246 अंक गिरा सेंसेक्स, निफ्टी भी रहा डाउन

सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 246.06 अंक की गिरावट के साथ 55,135.11 अंक पर खिसक आया। इसी तरह एनएसई का निफ्टी भी 79.7 अंक कमजोर होकर 16,443.05 अंक पर आ गया।

12:53 PM Jun 02, 2022 IST | Desk Team

सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 246.06 अंक की गिरावट के साथ 55,135.11 अंक पर खिसक आया। इसी तरह एनएसई का निफ्टी भी 79.7 अंक कमजोर होकर 16,443.05 अंक पर आ गया।

कुछ दिनों की तेजी के बाद भारतीय शेयर बाजार में एक बार फिर सुस्ती का दौर शुरू हो गया। बीते दिन की ही तरह गुरुवार को भी घरेलू शेयर बाजार में गिरावट देखी गयी। एशियाई बाजारों के कमजोर रुख के बीच शेयर बाजार का मानक सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 246 अंक गिर गया। वहीं निफ्टी में भी सुस्ती रही।
Advertisement
तीस शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 246.06 अंक की गिरावट के साथ 55,135.11 अंक पर खिसक आया। इसी तरह एनएसई का निफ्टी भी 79.7 अंक कमजोर होकर 16,443.05 अंक पर आ गया। सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में पावरग्रिड, लार्सन एंड टुब्रो, भारती एयरटेल, आईटीसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर और एचडीएफसी लिमिटेड में सर्वाधिक गिरावट देखी गई। 

GDP Growth News: वित्त वर्ष 2021-22 में जीडीपी वृद्धि दर का ऐसा रहा हाल, सरकार ने जारी किए आंकड़े

वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज, टीसीएस, इंडसइंड बैक और भारतीय स्टेट बैंक के शेयर लाभ में कारोबार कर रहे थे। एशिया के अन्य बाजारों में टोक्यो, हांगकांग और सोल के सूचकांक गिरावट पर कारोबार कर रहे थे जबकि शंघाई बाजार में लाभ की स्थिति देखी गई। अमेरिका में शेयर बाजार बुधवार को गिरावट पर बंद हुए थे। सेंसेक्स बुधवार को 185.24 अंक यानी 0.33 प्रतिशत नुकसान के साथ 55,381.17 अंक पर बंद हुआ था। 
निफ्टी भी 61.80 अंक यानी 0.37 प्रतिशत गिरकर 16,522.75 अंक पर रहा था। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.56 प्रतिशत गिरकर 114.48 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को भारतीय शेयर बाजारों से 1,930.16 करोड़ रुपये के शेयरों की बिकवाली की। इस तरह विदेशी निवेशकों की निकासी का सिलसिला जारी है। 
Advertisement
Next Article