For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

शेयर बाजार में आज भी गिरावट, इस स्टॉक में लगा अपर सर्किट

10:27 AM Mar 15, 2024 IST | Aastha Paswan
शेयर बाजार में आज भी गिरावट  इस स्टॉक में लगा अपर सर्किट

Stock Market: शुक्रवार के दिन शेयर मार्केट में गिरावट हुई है। हालांकि एक स्टॉक में सर्किट अपर रहा है। कंपनी को महाराष्ट्र एनर्जी डिपार्टमेंट एजेंसी से 3500 सोलर वाटर पंपिंग सिस्टम का ऑर्डर मिला है। ये सिस्टम प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर पीएम कुसूम योजना के तहत लगाए जाने हैं। ये वर्क ऑर्डर 120 दिन में पूरा किया जाना है।

Highlights

  • शुक्शुरवार को मार्केट में गिरावट
  • नीचे तक पहुंची स्टॉक
  • आधा फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज

 इस स्टॉक में लगा अपर सर्किट

शुक्रवार के कारोबार में शेयर बाजार में शुरुआती गिरावट देखने को मिल रही है। इंडेक्स आधा फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज कर चुका है और सेंसेक्स में शामिल दो तिहाई दिग्गज स्टॉक नुकसान के साथ कारोबार कर रहे हैं। हालांकि दूसरी तरफ कई स्टॉक में खबरों का असर देखने को मिल रहा है और यहां बाजार खुलते ही निवेशकों की अच्छी कमाई हुई है। इसमे से एक शक्ति पंप्स का स्टॉक है। शुरुआती कारोबार में ही स्टॉक में 5 फीसदी का अपर सर्किट लग गया है। स्टॉक में ये तेजी कंपनी को मिले एक ऑर्डर की वजह से है।

कैसा रहा स्टॉक का प्रदर्शन

शुक्रवार के कारोबार में स्टॉक 5 फीसदी की बढ़त के साथ 1281.55 के स्तर पर पहुंच गया है। ये स्टॉक के लिए आज की अपर लिमिट भी है। बाजार खुलते ही स्टॉक अपर लिमिट पर पहुंच गया और इन स्तरों पर ही फिलहाल बना हुआ है। कंपनी के स्टॉक में ये तेजी उस खबर के बाद देखने को मिली है, जिसके मुताबिक कंपनी को 93 करोड़ रुपये का वर्क ऑर्डर मिला है। शेयर बाजार को भेजी जानकारी में कंपनी ने कहा कि उसे महाराष्ट्र एनर्जी डिपार्टमेंट एजेंसी से 3500 सोलर वाटर पंपिंग सिस्टम (SPWPS) का ऑर्डर मिला है। ये सिस्टम प्रदेश में अलग अलग जगहों पर पीएम कुसूम योजना के तहत लगाए जाने हैं। ये वर्क ऑर्डर 120 दिन में पूरा किया जाना है और इसमें डिजाइन, मैन्युफैक्चरिंग, सप्लाई, ट्रांसपोर्ट आदि शामिल है। इससे पहले 13 मार्च और 24 फरवरी को ही कंपनी ने हरियाणा रीन्यूएबल एनर्जी डिपार्टमेंट से ऑर्डर पाने की जानकारी दी थी।

कैसा रहा आज शेयर बाजार का हाल

शुक्रवार के कारोबार में शेयर बाजार में शुरुआती दबाव देखने को मिल रहा है। इंडेक्स आधा फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज कर चुके हैं। सेंसेक्स गिरावट के साथ 72700 के स्तर से नीचे पहुंच गया है। पहले घंटे के दौरान बाजार की गिरावट में बढ़त देखने को मिली है। मिडकैप स्टॉक्स का नुकसान आज ज्यादा है। निफ्टी में करीब आधा फीसदी की गिरावट के मुकाबले मिडकैप 50 में एक फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिल चुकी है। वहीं तेल कटौती की खबर के बाद आज निफ्टी ऑयल एंड गैस इंडेक्स करीब 2 फीसदी लुढ़का है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Author Image

Aastha Paswan

View all posts

Advertisement
×