W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Stock Market Today 04 Nov: भारतीय शेयर बाजार धड़ाम, Sensex Nifty में गिरावट, जानें आज के Top Share

10:58 AM Nov 04, 2025 IST | Himanshu Negi
stock market today 04 nov  भारतीय शेयर बाजार धड़ाम  sensex nifty में गिरावट  जानें आज के top share
Stock Market Today 04 Nov
Advertisement

Stock Market Today 04 Nov:  भारतीय शेयर बाजार आज सपाट खुला। शुरुआती कारोबार में निफ्टी ऑटो, आईटी, पीएसयू बैंक सेक्टर्स में बिकवाली देखी जा रही थी। वहीं, फार्मा, रियल्टी और मीडिया सेक्टर में खरीदारी दर्ज की गई। सुबह करीब 9 बजकर 34 मिनट पर सेंसेक्स 162.84 अंक या 0.19 प्रतिशत की गिरावट के साथ 83,815.65 पर कारोबार कर रहा था। वहीं, निफ्टी 58.40 अंक या 0.23 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,704.95 स्तर पर बना हुआ था।

Nifty Midcap Down Today

Nifty Midcap Down Today
Nifty Midcap Down Today (source: social media)

सत्र की शुरुआत में निफ्टी बैंक 211.15 अंक या 0.36 प्रतिशत की गिरावट के साथ 57,890.30 स्तर पर बना हुआ था। वहीं, निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 23.35 अंक या 0.04 प्रतिशत की गिरावट के बाद 60,264.05 पर कारोबार कर रहा था। दूसरी ओर, निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 49.05 अंक या 0.26 प्रतिशत की गिरावट के साथ 18,464.35 स्तर पर था।

Top Losers and Gainers Share Today

इस बीच सेंसेक्स पैक में भारती एयरटेल, टाइटन, कोटक महिंद्रा बैंक, अदाणी पोर्ट्स टॉप गेनर्स थे। वहीं, पावरग्रिड, मारुति सुजुकी, इटरनल और इंफोसिस टॉप लूजर्स थे। एशियाई बाजारों में जकार्ता और हांग कांग हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि जापान, चीन और सोल लाल निशान में बने हुए थे।

Stock Market Today 04 Nov

Stock Market Today 04 Nov
Stock Market Today 04 Nov (source: social media)

विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) 3 नवंबर को शुद्ध विक्रेता रहे और उन्होंने 1883.78 करोड़ रुपए के भारतीय शेयर बेचे। दूसरी ओर, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) इसी कारोबारी दिन शुद्ध खरीदार रहे और उन्होंने 3,516.36 करोड़ रुपए के शेयरों की खरीदारी की।

ALSO READ: Stock Market Today 03 Nov: गिरावट के साथ खुला भारतीय शेयर बाजार, जानें कितने अंक टूटा Sensex और Nifty

Advertisement
Author Image

Himanshu Negi

View all posts

Advertisement
Advertisement
×