Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Stock Market Today 10 Sep: India-US व्यापार बातचीत के बीच, शेयर बाजार में उछाल, Sensex-Nifty में तेजी

10:19 AM Sep 10, 2025 IST | Himanshu Negi
Stock Market Today 10 Sep

Stock Market Today 10 Sep: आज अमेरिका-भारत व्यापार वार्ता में प्रगति और मजबूत वैश्विक संकेतों के चलते आज भी भारतीय शेयर में तेजी जारी है। सुबह खबर लिखते समय तक सेंसेक्स 435 अंक और 0.55 प्रतिशत बढ़कर 81,520 पर और निफ्टी 126 अंक और 0.50 प्रतिशत बढ़कर 24,992 पर पहुंच गया। निफ्टी मिडकैप 100 में 0.73 प्रतिशत का उछाल दर्ज किया गया और निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 0.71 प्रतिशत का उछाल दर्ज किया गया है।

Top Gainers and Losers Shares

Advertisement
Stock Market Today 10 Sep

Nifty में लार्सन एंड टुब्रो, कोटक महिंद्रा, डॉ रेड्डीज लैब्स और TCS के शेयरों में सबसे ज़्यादा बढ़त दर्ज की गई। हीरो मोटोकॉर्प, मारुति सुजुकी, टाटा स्टील और हिंडाल्को के शेयरों में सबसे ज़्यादा गिरावट दर्ज की गई। क्षेत्रीय सूचकांकों में, सबसे ज़्यादा लाभ में रहने वाला Nifty IT (1.88 प्रतिशत) रहा। Nifty PSU बैंक और Nifty रियल्टी भी अन्य प्रमुख लाभ में रहे।

Global Stock Market

Stock Market Today 10 Sep

भारतीय बाजार के साथ ही एशियाई बाजारों में भी उछाल दर्ज किया गया है। जापान का निक्केई 225 सूचकांक 0.57 प्रतिशत बढ़ा, हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक 1.18 प्रतिशत से अधिक बढ़ा, ताइवान का भारित सूचकांक 1.45 प्रतिशत चढ़ा, दक्षिण कोरिया का कोस्पी सूचकांक 1.52 प्रतिशत बढ़ा, और सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स 0.98 प्रतिशत बढ़ा।

देशIndex Nameवृद्धि प्रतिशत (%)
जापान (Japan)Nikkei 2250.57%
हांगकांग ( Hong kong)Hang Seng Index1.18%
ताइवान (Taiwan)TAIEX1.45%
दक्षिण कोरिया ( South korea)KOSPI1.52%
सिंगापुर ( Singapore)Straits Times0.98%

India-US Trade Deal

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और भारत दोनों देशों के बीच व्यापार बाधाओं को दूर करने के लिए बातचीत फिर से शुरू करेंगे। PM मोदी को अच्छा दोस्त बताते हुए कहा कि हमारे दोनों महान देशों के लिए एक सफल निष्कर्ष पर पहुँचने में कोई कठिनाई नहीं होगी। इसी सकारात्मक संकेत के चलते भारतीय शेयर बाजार में आज उछाल है।

ALSO READ: Stock Market Today 9 Sep: भारतीय शेयर बाजार में उछाल, जानें Infosys, Eicher Motors के शेयर प्राइस

Advertisement
Next Article