Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Stock Market Today 12 August: सपाट खुला भारतीय शेयर बाजार, Sensex-Nifty में मामूली बढ़त

10:05 AM Aug 12, 2025 IST | Himanshu Negi
Stock Market Today 12 August

Stock Market Today 12 August: अमेरिका और चीन द्वारा अपने व्यापार समझौते को 90 दिनों के लिए बढ़ाए जाने के बाद वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार सपाट खुले। खबर लिखते समय तक BSE Sensex 0.10 फीसदी और 80 अंक बढ़कर 80,684 अंक पर खुला। वहीं Nifty 50, 0.11 फीसदी की बढ़त के साथ 24,612 अंक पर खुला। व्यापक बाजार सूचकांकों में भी बढ़त दर्ज की गई। जिसमें BSE स्मॉलकैप में 0.39 प्रतिशत और बीएसई मिडकैप में 0.06 प्रतिशत का मामूली उछाल आया है।

Nifty Metal में बढ़त

भारतीय शेयर बाजार की सपाट शुरूआत के बाद Nifty IT में 0.79 प्रतिशत और निफ्टी मेटल में 0.60 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। वहीं Nifty 100 में 0.09 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। निफ्टी मिडकैप 100 में 0.12 प्रतिशत और निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 0.36 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई है।

Advertisement
Stock Market Today 12 August

Top Gainers Shares

भारतीय शेयर बाजार में Nifty में हीरो मोटोकॉर्प टाटा स्टील और TCS Top Gainers रहे। वहीं डॉ. रेड्डीज़ लैबोरेटरीज 0.91 प्रतिशत की गिरावट और आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, ग्रासिम और बजाज फाइनेंस टॉप लूजर्स रहे।

एशियाई बाज़ार में बढ़त

भारतीय शेयर बाजार की सपाट शुरुआत के साथ ही एशियाई बाज़ार ज़्यादातर बढ़त में रहे। जापान का निक्केई 2.46 प्रतिशत की बढ़त के साथ रिकॉर्ड स्तर पर पहुँच गया। चीन के शंघाई कंपोजिट में 0.41 प्रतिशत और शेन्ज़ेन कंपोजिट में 0.19 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। हांगकांग का हैंगसैंग सूचकांक स्थिर रहा और दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.40 प्रतिशत चढ़ा। वहीं अमेरिकी बाजारों में डाउ जोंस 0.45 प्रतिशत, एसएंडपी 500 0.25 प्रतिशत और नैस्डैक कंपोजिट 0.30 प्रतिशत गिरावट दर्ज की गई।

ALSO READ: Gold Rate Today 12 August: सोना चांदी के भाव में गिरावट, जानें अपने शहर का ताजा भाव

Advertisement
Next Article