Stock Market Today 8 August: लाल निशान पर खुला भारतीय शेयर बाजार, जानें टॉप गेनर्स शेयर
Stock Market Today 8 August: अमेरिका और भारत के बीच बढ़ते टैरिफ विवाद के कारण भारतीय शेयर बाजार एक बार फिर हल्की गिरावट के साथ खुले वहीं आईटी और वित्तीय सेवा क्षेत्रों में बिकवाली दर्ज की गई। खबर लिखते समय तक सेंसेक्स 367 अंक और 0.45 प्रतिशत की गिरावट के साथ 80,350.96 पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी 112 अंक और 0.46 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,520.55 पर कारोबार कर रहा था। बताया जा रहा है कि निफ्टी का लगातार निचले स्तरों पर पहुँचना तकनीकी रूप से एक कमज़ोर संकेत है।
निफ्टी मिडकैप और स्मॉलकैप में गिरावट
हल्की गिरावट के साथ ही निफ्टी बैंक 124.90 अंक और 0.22 प्रतिशत की गिरावट के साथ 55,396.25 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 226.10 अंक और 0.40 प्रतिशत की गिरावट के साथ 56,712.20 पर कारोबार कर रहा था।
टॉप लूजर्स और टॉप गेनर्स
Stock Market Today में लगातार उतार चढ़ाव दर्ज किया जा रहा है बता दें कि Sensex में Bharti Airtel, Infosys, BEL, Eternal और Axis Bank टॉप लूजर्स रहे वहीं Titan, Bajaj Finance, Trent और Bajaj Finserv टॉप गेनर्स रहे।

एशियाई बाजारों में उतार चढ़ाव
एशियाई बाजारों में भी उतार चढ़ाव का दौर जारी है। खबर लिखते समय तक अलग अलग देशों के शेयर बाजार का हाल जानते है।
जापान का NIKKEI सूचकांक 2.27 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई है।
दक्षिण कोरिया का KOSPI सूचकांक में 0.56 प्रतिशत और 165.49 अंको की गिरावट दर्ज की गई है।
हांगकांग का HANG SENG सूचकांक 0.66 प्रतिशत और 165.49 अंको की बढ़त दर्ज की गई है।
ALSO READ: Gold Rate Today 8 August: रक्षाबंधन से पहले सोने चांदी के भाव में उछाल, जानें आज का रेट