Stock Market Update : लगातार तीसरे दिन अमेरिका में ब्याज दर वृद्धि, Sensex और Nifty में दर्ज़ हुई गिरावट
यूनाइटेड स्टेट्स (America) में महंगाई को काम करने के लिए एक बार फिर से ब्याज दर में बढ़ोतरी के बाद शेयर बाजारों में गिरावट दर्ज़ की गयी है।
10:53 AM Sep 23, 2022 IST | Desk Team
यूनाइटेड स्टेट्स (America) में महंगाई को काम करने के लिए एक बार फिर से ब्याज दर में बढ़ोतरी के बाद शेयर बाजारों में गिरावट दर्ज़ की गयी है। यूएस सेंट्रल बैंक फेडरल रिजर्व (US Central Bank Federal Reserve) ने बुधवार को ब्याज दर में तीसरी बार 0.75 प्रतिशत की वृद्धि करने की घोषणा की।
Advertisement
निफ्टी 36 अंक फिसलकर 17,700 अंक पर
इसके बाद दुनियाभर के बाजारों में तीसरे दिन भी बिकवाली की रफ़्तार ने तेज़ी पकड़ी है। इसी वजह से शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी लगातार तीसरे दिन गिरावट दर्ज़ की गयी है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 115 अंक टूटकर 59,000 अंक पर आया; निफ्टी 36 अंक फिसलकर 17,700 अंक पर कारोबार कर रहा था।
घरेलू बाजार आज खराब कारोबार शुरू कर सकता है
सिंगापुर में एसजीएक्स निफ्टी का वायदा अनुबंध सुबह नौ बजे 83 अंक नीचे 17,557 अंक पर कारोबार कर रहा था। यह इस बात का संकेत दे रहा था कि घरेलू बाजार आज खराब कारोबार शुरू कर सकता है। सुबह 09:30 बजे सेंसेक्स करीब 255 अंकों की गिरावट के साथ 58,865 अंक के नीचे कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी करीब 65 अंक गिरकर 17,565 अंक के करीब आ गया था।
Advertisement