For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Stock Market Update : शुरुआती कारोबार में शेयर बाजारों में दर्ज़ हुई गिरावट, सेंसेक्स 898.61 अंक टूटा

वैश्विक शेयर बाजारों में कमजोरी और रिलायंस इंडस्ट्रीज, सूचना प्रौद्योगिकी और बैंकों के शेयरों में गिरावट से भारतीय शेयर बाजारों में बुधवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट आई।

10:40 AM Sep 01, 2022 IST | Desk Team

वैश्विक शेयर बाजारों में कमजोरी और रिलायंस इंडस्ट्रीज, सूचना प्रौद्योगिकी और बैंकों के शेयरों में गिरावट से भारतीय शेयर बाजारों में बुधवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट आई।

stock market update   शुरुआती कारोबार में शेयर बाजारों में दर्ज़ हुई गिरावट  सेंसेक्स 898 61 अंक टूटा
वैश्विक शेयर बाजारों में कमजोरी और रिलायंस इंडस्ट्रीज, सूचना प्रौद्योगिकी और बैंकों के शेयरों में गिरावट से भारतीय शेयर बाजारों में बुधवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट आई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 898.61 अंक गिरकर 58,638.46 पर आ गया। वहीं, एनएसई निफ्टी 273.75 अंक गिरकर 17,485.55 पर था।
Advertisement
इस दौरान इंफोसिस, टाटा कंसल्टेन्सी सर्विसेस, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी, टेक महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचसीएल टेक्नोलॉजीज तथा आईसीआईसीआई बैंक गिरने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे।
अमेरिकी शेयर बाजार बुधवार को गिरावट के साथ बंद हुए
बजाज फिनसर्व, भारती एयरटेल, एशियन पेंट्स और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयरों में तेजी रही। अन्य एशियाई बाजारों में सियोल, तोक्यो और हांगकांग भी नुकसान में कारोबार कर रहे थे जबकि शंघाई मध्य सत्र के सौदों में तेजी में कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी शेयर बाजार बुधवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे।
Advertisement
पिछले कारोबारी सत्र में, मंगलवार को तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 1,564.45 अंक यानी 2.70 प्रतिशत की लंबी छलांग के साथ 59,537.07 अंक पर बंद हुआ था। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 446.40 अंक यानी 2.58 प्रतिशत चढ़कर 17,759.30 अंक पर बंद हुआ।
इस बीच ब्रेंट क्रूड 2.84 फीसदी कम होकर 96.49 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर पहुंच गया। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 4,165.86 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
Advertisement
Author Image

Advertisement
×