W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

शुभेन्दु अधिकारी के रोडशो के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं पर पथराव के बाद दक्षिण कोलकाता में तनाव

रासबिहारी एवेन्यू और चारू बाजार इलाके के पास सोमवार को रोडशो कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं पर तृणमूल कांग्रेस का झंडा लिए हुए कुछ बदमाशों द्वारा पथराव के बाद दक्षिण कोलकाता में तनाव व्याप्त हो गया।

06:31 PM Jan 18, 2021 IST | Ujjwal Jain

रासबिहारी एवेन्यू और चारू बाजार इलाके के पास सोमवार को रोडशो कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं पर तृणमूल कांग्रेस का झंडा लिए हुए कुछ बदमाशों द्वारा पथराव के बाद दक्षिण कोलकाता में तनाव व्याप्त हो गया।

शुभेन्दु अधिकारी के रोडशो के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं पर पथराव के बाद दक्षिण कोलकाता में तनाव
रासबिहारी एवेन्यू और चारू बाजार इलाके के पास सोमवार को रोडशो कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं पर तृणमूल कांग्रेस का झंडा लिए हुए कुछ बदमाशों द्वारा पथराव के बाद दक्षिण कोलकाता में तनाव व्याप्त हो गया। टॉलीगंज ट्राम डिपो से शुरू हुए रोड शो को रासबिहारी एवेन्यू तक जाना था। 
पुलिस सूत्रों के मुताबिक प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष और पार्टी के वरिष्ठ नेता शुभेन्दु अधिकारी के नेतृत्व में रैली के चारू बाजार की तरफ बढ़ने के दौरान कुछ बदमाशों ने पथराव किया जिससे भगवा पार्टी के कुछ कार्यकर्ता घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हमले से खफा भाजपा कार्यकर्ताओं ने बदमाशों का पीछा किया जिसके बाद वे पास की गलियों में भाग गए। 
इसके बाद भगवा पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कुछ मोटरसाइकिलों और इलाके की कुछ दुकानों में तोड़फोड़ की। हालात पर नियंत्रण के लिए पुलिस की भारी टुकड़ी वहां भेजी गयी है। राज्य के मंत्री अरूप बिस्वास भी वहां पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

नंदीग्राम से विधानसभा चुनाव लड़ेंगी ममता बनर्जी, कहा- दल बदलने वालों की नहीं है चिंता

Advertisement
Advertisement
Author Image

Ujjwal Jain

View all posts

Advertisement
Advertisement
×