बिहार में पुलिस की टीम पर पथराव, छह पुलिसकर्मी घायल,12 लोगों को किया गया अरेस्ट
बिहार में पुलिस की टीम पर ग्रामीणों ने जानलेवा हमला किया है, जिसकी वजह से कुछ पुलिसकर्मी बुरी तरह घायल हो गए है। मामला राज्य के नवादा जिले के काशीचक थाना क्षेत्र का है।
11:53 AM Sep 01, 2022 IST | Desk Team
बिहार में पुलिस की टीम पर ग्रामीणों ने जानलेवा हमला किया है, जिसकी वजह से कुछ पुलिसकर्मी बुरी तरह घायल हो गए है। मामला राज्य के नवादा जिले के काशीचक थाना क्षेत्र का है। पुलिस सूत्रों ने गुरूवार को यहां बताया कि पिछले शुक्रवार को काशीचक थाना क्षेत्र के बौरी गांव निवासी विजय मांझी को पुलिस ने शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा था, लेकिन मंगलवार को विजय का शव एक पेड़ में फंदे से लटका मिला।
Advertisement
वही, बुधवार की रात पुलिस पोस्टमार्टम के बाद विजय मांझी के शव को परिवार को सुपुर्द करने गई थी, तभी उग्र ग्रामीणों ने जेल प्रशासन पर हत्या का आरोप लगाते हुए पथराव कर दिया। इस घटना में शाहपुर पुलिस आउट पोस्ट में पदस्थापित एसआई रविकांत उपाध्याय और काशीचक थाना में पदस्थापित एएसआई दुर्गा प्रसाद के अलावा चार अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल एसआई रविकांत उपाध्याय को पावापुरी विम्स हॉस्पिटल रेफर कर दिया है।
पुलिस ने 12 लोगों को किया अरेस्ट
इसी के साथ पुलिस ने पथराव के आरोप में 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। ग्रामीणों की गिरफ्तारी और जेल में बंदी की मौत के जिम्मेवार लोगों पर कार्रवाई की मांग करते हुए उग्र लोगों ने एम्बुलेंस पर शव को रखकर सरकट्टी- काशीचक पथ को जाम कर दिया। घटना की जानकारी के बाद पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचकर कैंप कर रहे हैं।
Advertisement
Advertisement