टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

थम गई विकास की गति : दीपेंद्र

NULL

10:57 AM Feb 01, 2018 IST | Desk Team

NULL

कैथल/कलायत : कांग्रेस पार्टी में कोई गुटबाजी नही है सभी नेता एक मंच पर ही हैं। कलायत में जनसभा को संबोधित करते हुए सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि आने वाले चुनाव में कांग्रेस पार्टी देश व प्रदेश में सरकार बनाऐगी। उन्होंने कहा कि देश चुनाव की और बढ़ चुका है। भाजपा द्वारा बरगलाया देश का मतदाता इस प्रतीक्षा में है कि आने वाले चुनाव में भाजपा को सत्ता से कैसे बाहर करे। उन्होंने कहा कि विकास के नाम पर भाजपा ने प्रदेश में कुछ नही किया। केवल खोखले वायदों से मतदाताओं को बहकाया नही जा सकता। पिछले चार साल में भाजपा ने युवाओं को रोजगार के अवसर ही नहीं दिए उलटा डीसी रेट पर लगे युवकों को बेरोजगार कर दिया। किसानों को फसलों के दाम नही मिले, व्यापारियों व कर्मचारियों का जम कर शोषण किया गया।

उन्होंने कहा कि विकास के दावे बड़े जोर शोर से किए जा रहे हैं पर विकास कहीं नजर नही आता। भूपेंद्र सिंह हुड्डा के कार्यकाल में जो प्रदेश में विकास की गति बनी थी उसमें भाजपा सरकार ने केवल अवरोधक ही लगाए उसे आगे नही बढ़ाया। केवल घोषणाओं से विकास नही होता उसके लिए घोषणाओं को क्रियान्वित किया जाना होता है पर भाजपा के मुख्य मंत्री, मंत्री तथा स्थानीय नेता तक झूठी घोषणाएं कर वाहवाही लूटने में लगे हैं। स्वच्छ भारत अभियान का डंका पीटा जा रहा है पर सच्चाई यह है कि अभियान नेताओं के फोटो खिंचवा कर समाचार पत्रों में छपने तक ही सीमित है।

उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री ने पूरी पारदर्शिता व इमानदारी से प्रदेश के विकास को गति दी थी। सत्तारूढ़ सरकार द्वारा गलत तस्वीर पेश कर डराने की कोशिश की जा रही है। हमने कोई गलत काम किया ही नहीं तो हमें डर किस बात का है। उन्होंने कहा कि इनेलो व भाजपा दोनों एक ही थेली के चट्टे बट्टे हैं। इनेलो भाजपा की बी टीम है तथा आने वाले चुनाव में कांग्रेस दोनों को ही पराजित कर प्रदेश में सत्तासीन होगी।

रैली की आयोजक अनीता ढुल बडसीकरी ने कहा कि केवल कांग्रेस के समय में ही कलायत का विकास हुआ। ओमप्रभा जैन हो या गीता भुक्कल दोनों की कांग्रेस नेत्रियों के समय में कलायत का विकास हुआ। इसके अलावा सभी बनने वाले प्रतिनिधियों ने कलायत के विकास में अडंग़े ही लगाए। उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली भाजपा सरकार में कोई भी बेटी सुरक्षित नही है। हालात इतने खराब हो गए हैं कि प्रदेश में बेटी अपने घर में भी सुरक्षित नही है। उन्होंने कहा कि यदि उनको आप लोगों ने अवसर दिया तो वे पूरी इमानदारी व निष्ठा से हलका की सेवा में रहूंगी। इस मौके पर राजेश अंबरसर, राजीव कौलेखां, श्यो सिंह राणा, रमेश मटौर, मास्टर जीवन सिंह बडसीकरी, संदीप मटौर, गुरुदेव, दिलबाग बेदी, अनिल शोरेवाला सहित भारी संख्या में लोग मौजूद थे।

अधिक जानकारियों के लिए यहाँ क्लिक करें।

Advertisement
Advertisement
Next Article