इन लड़कों ने Muqabla सॉन्ग पर किया जबरदस्त डांस, लोगों ने कहा- ये इंसान हैं या रोबोट
चार लड़कों का डांस करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में लड़कों ने हाल ही में आई फिल्म स्ट्रीट डांसर 3 के गाने मुकाबला पर जबरदस्त डांस किया है।
09:41 AM Feb 18, 2020 IST | Desk Team
चार लड़कों का डांस करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में लड़कों ने हाल ही में आई फिल्म स्ट्रीट डांसर 3 के गाने मुकाबला पर जबरदस्त डांस किया है। इस फिल्म में प्रभु देवा ने अपने ही पुराने गाने मुकाबला पर एक बार फिर से शानदार डांस किया था। इन लोगों का डांस सोशल मीडिया यूजर्स को बहुत पसंद आ रहा है। ट्विटर पर इस वीडियो को @cinnabar_dust ने पोस्ट किया है। इस वीडियो में लड़कों ने डांस तो जबरदस्त किया है लेकिन जो आखिरी का स्टेप है वह तो गजब का है।
लोगों को इन लड़कों की कोरियोग्राफी और सिंक्रोनाइज्ड मूव्स बहुत ही पसंद आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़के ने अपना पूरा सिर आखिरी स्टेप में मूव कर लिया। पीछे की तरफ सिर घुमाना बहुत ही मुश्किल होता है लेकिन ऐसा करने में लड़का सफल रहा। इन चारों लड़कों का डांस इतना जबरदस्त है जिसके बारे में कोई सोच भी नहीं सकता।
Advertisement
ट्विटर पर इस वीडियो को 16 फरवरी को पोस्ट किया गया था। अब तक 4 लाख से ज्यादा व्यूज इस वीडियो को मिल गए हैं। जबकि इस वीडियो को 17 हजार से ज्यादा लाइक्स मिले हैं और रि-ट्वीट्स 5 हजार लोगों ने किए हैं। अभिनेत्री श्रुुति सेठ और टीवी पर्सनेलिटी गौरव कपूर ने भी इन लड़कों के मूव्स देखकर हैरान रह गए हैं। कई लोग इन लड़कों के आखिरी स्टेप को देखकर कंफ्यूज हो गए हैं। कुछ लोगों ने इसे क्लेवर डांस ट्रिक बताया है तो कुछ ने इसे एडिटिंग कहा है।
लोग ऐसे दे रहे हैं ट्विटर पर अपने रिएक्शन्स
1.
2.
3.
4.
5.
8.
9.
Advertisement