देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।
Advertisement
Advertisement
Pav Bhaji Food Experiment : आजकल, फ़ूड वेंडर्स सिर्फ और सिर्फ अलग-अलग फ़ूड एक्सपेरिमेंट करते हुए ही नज़र आते हैं। वे अपने खाने का स्वाद बेहतर बनाने के लिए अलग-अलग चीजें आजमा रहे हैं। उनमें से कुछ आमलेट में गुटखा डाल रहे हैं, और कुछ लोग चाय में सेव और चीकू जैसे फल मिला रहे हैं।
हाल ही में चिप्स से पराठा बनाते हुए किसी का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। जब लोग इस हैरानी से उभरने लगे ही थे कि एक शख्स ने पाव भाजी का मज़ेदार वर्ज़न बनाया और वीडियो ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर शेयर (Pav Bhaji Food Experiment) किया। बहुत से लोग इस वीडियो को देखकर परेशान हो रहे हैं और कमेंट्स सेक्शन में अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं।
Butter Pav Bhaji hui purani,
Khao garma garam,
Butter Kulfi Pav,
Aur yeh hai Gujarat ki Kahani!!! pic.twitter.com/OrC8BgafVl
— Mohammed Futurewala (@MFuturewala) February 4, 2024
Courtsey : वायरल वीडियो को एक्स पर @MFuturewala नाम के अकाउंट से शेयर किया गया
पाव भाजी एक ऐसा स्वादिष्ट व्यंजन है जिसे खाते ही लोगों के मुंह में पानी आ जाता है। लोगों को लगा कि उनकी पसंदीदा पाव भाजी (Pav Bhaji Food Experiment) किसी भी बदलाव या एक्सपेरिमेंट से सुरक्षित है। लेकिन दुख की बात है कि गुजरात में एक वेंडर ने कुछ अलग करने की कोशिश की।
उन्होंने पाव भाजी में से भाजी को हटा कर उसमें कुल्फी को शामिल कर दिया। इससे बाद यह पाँव भाजी से बटर पाव नाम के एक नए व्यंजन में बदल गया। इस बदलाव का एक वीडियो सोशल मीडिया (Pav Bhaji Food Experiment) पर लगातार वायरल हो रहा है।
यह वीडियो X (ट्विटर) पर @MFuturewala नाम के अकाउंट से पोस्ट (Pav Bhaji Food Experiment) किया गया था। वीडियो को अब तक 6 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वीडियो देखने के बाद बहुत से लोगों ने इस पर अपने रिएक्शन भी दिए हैं। एक यूजर ने लिखा- एक बार मे ही फिनाइल पीकर किस्सा ही खत्म करते हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- सेव और चीज डालना भूल गए, लानत है। एक अन्य यूजर ने लिखा- यह ज़हर कहां परोसा जा रहा है भाई।