Stress Relief Meditation Ideas: मेडिटेशन से दुरुस्त होगा दिमाग, तनाव से मिलेगी छुट्टी, ऐसे करें अभ्यास
Stress Relief Meditation Ideas: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और खराब लाइफस्टाइल के कारण लोगों में तनाव का होना आम बात हो चुकी है। खासकर उन लोगों में जो ऑफिस जाते हैं। पहले तो ऑफिस का स्ट्रेस और स्क्रिनटाइम, दूसरा दिनभर कई सारे लोगों से डील करना और उसके बाद दुनिया भर की चिंता करना। दिन के अंत तक में लोगों का दिमाग इतना थक जाता है कि कभी-कभी तो लोगों को माइग्रेन जैसी समस्या भी होने लगती है। इन सब का इलाज है ध्यान लगाना यानी मेडिटेशन (Meditation) करना। मेडिटेशन दिमाग की नसों को शांत करने में मदद करता है और स्ट्रेस से छुटकारा दिलाता है।
आप शांत मन से अकेले बैठकर घर पर ही ध्यान लगा सकते हैं। अगर प्रकृति के बीच में रहकर ध्यान लगाया जाए तो यह और भी ज्यादा असरदार होता है। घर के बार किसी पार्क या ग्राउंड में बैठकर खुली हवा में ध्यान लगाएं। अगर घर से बाहर नहीं जा सकते हैं (Stress Relief Meditation Ideas) तो अपने मोबाइल फोन में नेचर साउंड प्ले करें और ध्यान लगाएं। इसमें पेड़ के पत्तियों की आवाजें, चिड़ियों की चहचहाहट, पानी के झरने का बहाव सब सुनाई देता है।
यह आवाजें मन को शांत करती हैं और तनाव को कम करती हैं। आप “ऊं” की ध्वनी सुनकर भी मेडिटेशन कर सकते हैं। आप चाहें तो शुरुआत के लिए ऑनलाइन मेडिटेशन गाइडेंस भी लें सकते हैं।
मेडिटेशन करने के फायदे
Meditation Benefits: मेडिटेशन या ध्यान लगाना मानसिक के साथ शारीरिक स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद होता है।
- तनाव और चिंता से छुटकारा: मेडिटेशन से तनाव कम होता है और मन शांत होता है, इससे चिंता और तनाव से राहत मिलता है।
- नींद में सुधार: रोजाना मेडिटेट करने से अनिंद्रा की समस्या से राहत मिलती हैं और नींद में सुधार होता है।
- एकाग्रता बढ़ती है: नियमित रुप से ध्यान लगाने से दिमाग की क्षमता बढ़ती है। ध्यान केंद्रित में मदद मिलती है, (Stress Relief Meditation Ideas) जिससे काम या फिर पढ़ाई में बेहतर प्रदर्शन किया जा सकता है।
- सकारात्मक भाव: ध्यान लगाने से मन की नकारात्मक भावनाएं कम होती हैं और सकारात्मकता बढ़ती है।
- बेहतर शारीरिक स्वास्थ्य: मेडिटेशन से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है और हृदय स्वास्थ्य में भी सुधार होता है।
- आत्म-विश्वास की भावना: ध्यान लगाने से व्यक्तित्व में आत्म विश्वास की भावना उत्पन्न होती है। इससे आपकी पर्सनैलिटी में भी सुधार होता है।
ध्यान कैसे करें? (Stress Relief Meditation Ideas)
ध्यान लगाने के लिए सबसे पहले किसी शांत वातावरण में जाएं। इसके बाद सुखासन मुद्रा में बैठें और अपनी दोनों आंखों को बंद करें। अपनी रीढ़ की हड्डी को एकदम सीधा रखें। अपनी सांसों पर ध्यान दें। धीरे-धीरे गहरी सांस लें (Dhyan kaise lagaye) फिर सांस छोड़ें। शुरुआत में 5 से 10 मिनट तक के लिए मेडिटेशन करें, (Stress Relief Meditation Ideas) फिर धीरे-धीरे करके अपने समय को बढ़ाएं। कोशिश करें कि आप रोजाना एक ही समय पर ध्यान लगाएं।
Disclaimer. इस लेख में बताई गई विधि, तरीके और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। यह सामान्य जानकारी पर आधारित है, Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।