Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

विधानसभा भर्ती घोटाले पर BJP के नेताओं को सख्त हिदायत, 'बयानबाजी नहीं करें'

प्रदेश भर में भर्ती घोटाले को लेकर चल रही बयानबाजी पर कांग्रेस भले ही भाजपा सरकार पर निशाना साधती नजर आ रही है, लेकिन भाजपा ने नया कदम उठाया है।

12:43 AM Aug 31, 2022 IST | Shera Rajput

प्रदेश भर में भर्ती घोटाले को लेकर चल रही बयानबाजी पर कांग्रेस भले ही भाजपा सरकार पर निशाना साधती नजर आ रही है, लेकिन भाजपा ने नया कदम उठाया है।

प्रदेश भर में भर्ती घोटाले को लेकर चल रही बयानबाजी पर कांग्रेस भले ही भाजपा सरकार पर निशाना साधती नजर आ रही है, लेकिन भाजपा ने नया कदम उठाया है। भाजपा प्रदेश संगठन ने बयानबाजी पर विराम लगाते हुए पार्टी नेताओं को सख्त दिशा निर्देश जारी किए हैं जिसमें खासतौर पर विधायकों को घोटाले से संबंधित विषय पर बयानबाजी न करने की हिदायत दी गई है।
Advertisement
भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने कहा कि दिशा निर्देश के अनुरूप जिन प्रदेश प्रवक्ता और मीडिया पैनलिस्ट को इस विषय पर बोलने के लिए अधिकृत किया गया है, वह भी पार्टी लाइन के अनुरूप ही अपना बयान देंगे और इसके हिसाब अन्य संगठन के कार्यों के लिए पार्टी के दूसरे पदाधिकारियों को नियुक्त किया गया है।
बीजेपी प्रदेश मीडिया प्रभारी मनोज चौहान ने कहा कि अध्यक्ष के तरफ से जारी दिशा निर्देश के अनुरूप सभी प्रदेश पदाधिकारियों विधायकों और मीडिया प्रवक्ताओं को यह दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं कि पार्टी लाइन के अनुरूप ही उनके द्वारा मीडिया में अपना वक्तव्य दिया जाएगा।
Advertisement
Next Article