W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Uttarakhand में पंचायत कर्मियों की हड़ताल अवधि उपार्जित अवकाश में समायोजित

05:52 PM Feb 04, 2024 IST | Jivesh Mishra
uttarakhand में पंचायत कर्मियों की हड़ताल अवधि उपार्जित अवकाश में समायोजित

Uttarakhand में पंचायत सेवा परिषद द्वारा ग्राम पंचायत विकास अधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकारी के फंक्शनल मर्जर के विरोध में 17 से 28 जनवरी 2023 की हड़ताल अवधि को उपार्जित अवकाश में समायोजित कर दिया गया है।

Highlights:

  • Uttarakhand में पंचायत कर्मियों की हड़ताल अवधि उपार्जित अवकाश में समायोजित
  • इन कार्मिकों को हड़ताल अवधि में कटे वेतन का भी लाभ मिल पायेगा
  • ‘सेवा संबंधी प्रकरणों का समाधान संभव हो पायेगा’

 

इन कार्मिकों को हड़ताल अवधि में कटे वेतन का भी लाभ मिल पायेगा

प्रदेश के पंचायतीराज, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि पंचायत सेवा परिषद द्वारा ग्राम पंचायत विकास अधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकारी के फंक्शनल मर्जर के विरोध में 17 से 28 जनवरी 2023 को हड़ताल की गई थी। हड़ताल की अवधि को उपार्जित अवकाश में समायोजित करने की पंचायत कर्मियों की मांग पर कैबिनेट ने अपनी मोहर लगा दी है।

‘सेवा संबंधी प्रकरणों का समाधान संभव हो पायेगा’

अब इन कार्मिकों के सेवा संबंधी प्रकरणों का समाधान संभव हो पायेगा और हड़ताल अवधि में कटे वेतन का भुगतान भी किया जायेगा। सतपाल महाराज ने कहा कि राज्य की पुष्कर सिंह धामी सरकार हमेशा कर्मचारियों के साथ खड़ी है और उनके हितों का हमेशा ध्यान रखा जायेगा। उन्होंने कहा कि पंचायत कर्मी भी पंचायतों को सशक्त और आत्म निर्भर बनाने के लिए अधिक मेहनत व ईमानदारी से कार्य करें।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Advertisement
Advertisement
Advertisement W3Schools
Author Image

Jivesh Mishra

View all posts

Advertisement
×