Earthquake in Pakistan: पाकिस्तान में तेज भूकंप, इस्लामाबाद से लेकर इन इलाकों में भारी दहशत
Pakistan Earthquake Update: भूकंप के तेज झटकों से पाकिस्तान फिर हिला है। सुबह 10:13 बजे कई प्रांतों के लोगों ने भूकंप के तेज झटके महसूस किए। इससे लोगों में दहशत में है।
Pakistan Earthquake Speed: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद समेत कई प्रांतों में आज भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए। लोग अपने-अपने घर छोड़कर बाहर निकल गए। अब भी लोगों में दहशत है। विभिन्न इलाकों में 5.3 तीव्रता के झटके महसूस हुए।
5.1 थी तीव्रता
मौसम विभाग ने बताया कि भूकंप के कारण जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। ‘यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे’ (USGS) के अनुसार भूकंप की तीव्रता 5.1 थी। वहीं, पाकिस्तान मौसम विज्ञान विभाग (PMD) ने तीव्रता 5.3 बताई। अधिकारियों ने बताया कि खैबर-पख्तूनख्वा, इस्लामाबाद और पंजाब के विभिन्न इलाकों में भूकंप महसूस किया गया।
हिंदुकुश पर्वत शृंखला में 220 किमी गहराई में था केंद्र
इस्लामाबाद स्थित राष्ट्रीय भूकंपीय निगरानी केंद्र के अनुसार भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान में हिंदुकुश पर्वत शृंखला में 220 किलोमीटर गहराई में था। यूएसजीएस और पीएमडी ने पुष्टि की कि भूकंप सुबह 10:13 बजे आया था। बता दें, पाकिस्तान में अक्सर भूकंप आते हैं। साल 2005 में आए भीषण के कारण 74 हजार से अधिक लोगों की जान चली गई थी।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI‘ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।