Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

इंडोनेशिया के पापुआ में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर मापी गई 5.3 तीव्रता

09:54 AM Jul 24, 2024 IST | Yogita Tyagi

इंडोनेशिया के पूर्वी पहाड़ी क्षेत्र पापुआ प्रांत में बुधवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। बताया जा रहा है कि रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.3 रही है। इंडोनेशिया की मौसम विज्ञान, जलवायु विज्ञान और भूभौतिकी एजेंसी ने भूकंप के बारे में जानकारी दी। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, भूकंप के झटके जकार्ता के समयानुसार सुबह 07:22 बजे महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र मम्बरमो तेंगाह रीजेंसी से 96 किमी उत्तर-पूर्व में रहा। भूकंप का केंद्र जमीन से अंदर 26 किमी की गहराई में बताया जा रहा है। हालांकि, भूकंप के कारण जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।

पहले भी भूकंप से दहला था इंडोनेशिया



इससे पहले इंडोनेशिया के पश्चिम जावा प्रांत में अप्रैल महीने के दौरान भूकंप आया था। भूकंप की तीव्रता 6.5 दर्ज की गई थी। बताया गया कि भूकंप के झटके इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता और निकटवर्ती बैंटन प्रांत के साथ-साथ मध्य जावा और पूर्वी जावा प्रांतों में भी महसूस किए गए। बता दें कि इंडोनेशिया एक द्वीपसमूह देश है जो भूकंप के प्रति संवेदनशील है, क्योंकि यह पैसिफिक रिंग ऑफ फायर नामक भूकंप-प्रभावित क्षेत्र में स्थित है। इसके चलते देश में भूकंप आने की संभावना बनी रहती है।

भूकंप के झटकों से सहमे लोग



ज्ञात हो कि दो दिन पहले जापान के इबाराकी प्रांत में भूकंप आया। रिक्टर स्केल पर 4.8 तीव्रता दर्ज की गई। हालांकि, भूकंप के कारण जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं थी। लेकिन, झटकों के बाद लोग सहम गए और घरों से निकल कर सड़क पर आ गए थे। शिन्हुआ समाचार एजेंसी के अनुसार, भूकंप की गहराई का केंद्र 90 किलोमीटर था। जो उत्तरी इबाराकी प्रांत के 36.8 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 140.8 डिग्री पूर्वी देशांतर के करीब था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article