W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Stubble Burning: पंजाब में पराली जलाने के 216 नए मामले दर्ज, कुल 4,000 के पार पहुंची संख्या

पंजाब में पराली जलाने की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। राज्य में रविवार को 216 नए मामले सामने आए है।

06:37 AM Nov 03, 2024 IST | Rahul Kumar Rawat

पंजाब में पराली जलाने की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। राज्य में रविवार को 216 नए मामले सामने आए है।

stubble burning  पंजाब में पराली जलाने के  216 नए मामले दर्ज  कुल 4 000 के पार पहुंची संख्या
Advertisement

Stubble Burning: पंजाब में पराली जलाने की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। राज्य में रविवार को 216 नए मामले सामने आए है। पंजाब रिमोट सेंसिंग सेंटर के आंकड़ों के अनुसार, 15 सितंबर से 3 नवंबर तक पंजाब में पराली जलाने के कुल 4132 घटनाएं दर्ज की गई है। राज्य में पिछले पांच दिन में पराली जलाने के 1779 घटनाएं सामने आई है।

  • HIGHLIGHTS

  • पंजाब में पराली जलाने की घटनाओं में बढ़ोत्तरी

  • रविवार को 216 नए मामले सामने आए

  • राज्य में 4000 से ज्यादा मामले दर्ज

पंजाब में धान की कटाई जारी

इस साल पंजाब में धान की कटाई अभी भी जारी है। अक्टूबर और नवंबर में धान की कटाई के बाद दिल्ली में वायु प्रदूषण बढ़ने के लिए अक्सर पंजाब और हरियाणा में पराली जलाने को जिम्मेदार ठहराया जाता है। किसानों के लिए गेहूं की बुवाई के लिए समय कम होने के कारण, कई किसान खेतों की जल्दी सफाई के लिए पराली को आग लगा देते हैं।

2023 में पराली की 36 हजार से ज्यादा घटनाएं

हालांकि, 2023 में पंजाब में पराली जलाने की कुल 36,663 घटनाएं दर्ज की गई थीं, जो पिछले वर्षों की तुलना में 26 प्रतिशत की गिरावट दर्शाती हैं। पिछले साल (2022) में 49,922, 2021 में 71,304, 2020 में 76,590, 2019 में 55,210, और 2018 में 50,590 घटनाएं दर्ज की गई थीं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Rahul Kumar Rawat

View all posts

Advertisement
×