For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

स्टूडेंट ने अपनी आंसर शीट पर दौड़ाया सिकंदर का घोड़ा, टीचर के उड़ गए होश ! फोटो हुआ वायरल

07:40 AM Oct 20, 2024 IST | Simran Sachdeva
स्टूडेंट ने अपनी आंसर शीट पर दौड़ाया सिकंदर का घोड़ा  टीचर के उड़ गए होश   फोटो हुआ वायरल

Student answersheet viral: एग्जाम के समय में जहां काफी बच्चे अच्छे मार्क्स पाने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। वहीं कुछ बच्चे ऐसे होते हैं जो बिना पड़े ही पेपर देने जाते हैं। ऐसे में जब क्लास में उन्हें प्रश्न पत्र पकड़ाया जाता है तो उन्हें कुछ भी समझ में नहीं आता कि जवाब में लिखना क्या हैं? फिर उन्हें क्रिएटिविटी सूझती है तो प्रश्न का उत्तर देने के लिए अजीबोगरीब जवाब लिख देते हैं। हालहीं में एक पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं, जिसमें एक छात्र ने इतिहास का पेपर दिया। छात्र ने उत्तर लिखने के बजाय कुछ ऐसा लिख दिया, जिसके बारे में कोई सोच भी नहीं सकता है। चलिए जानते हैं ऐसा क्या है इस वायरल पोस्ट में-

यहां देखें वायरल पोस्ट

दरअसल, जो आंसरशीट इंटरनेट पर वायरल हो रही है, वो संगम यूनिवर्सिटी नाम की एक शैक्षिक संस्थान की है। जो कि एक बैक पेपर की आंसर शीट है। आशीष कुमार उर्फ गोल्डी नाम के एक स्टूडेंट ने इतिहास के पेपर में प्रश्न का ऐसा जवाब लिखा जिसे पढ़कर सभी का दिमाग चकरा रहा है। प्राचीन इतिहास के पेपर में पूछे गए सिकंदर से जुड़े एक सवाल के जवाब में स्टूडेंट ने सिकंदर का घोड़ा दौड़ाते हुए लिखा… तबड़क, तबड़क, तबड़क…

प्रश्न का लिखा ऐसा जवाब

आपको बता दें कि प्रश्न पत्र में पूछा गया- झेलम के युद्ध के बारे में 300 शब्दों में वर्णन कीजिए। जिसपर जवाब देते हुए छात्र ने लिखा- प्राचीन भारत में झेलम का युद्ध बहुत महत्वपूर्ण था, जिसमें सिकंदर ने पोरस के पीछे घोड़े दौड़ाए थे। तबड़क, तबड़क, तबड़कतबड़क, तबड़क, तबड़क, तबड़क, तबड़क, तबड़कतबड़क, तबड़क, तबड़क, तबड़क, तबड़कतबड़क, तबड़क…जिसके जबाव में पोरस भी सिकंदर पर तीर चलाता है। धाय, धाय, धाय… इसे काटते हुए छात्र ने आगे लिखा- सॉरी माफ करना…साय-साय, साय-साय, साय-साय, साय-साय, साय-साय, साय-साय…वो सिकंदर ही कहलाता है, हारी बाजी को जीतना जिसे आता है।

टीचर ने दिए इतने मार्क्स

इसपर टीचर ने स्टूडेंट को कॉपी में 80 में से 7 नंबर दिए। इसके साथ ही, रिमार्क में उसे फिसड्डी भी बताया। अबतक इस पोस्ट को 71 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। 1 हजार से ज्यादा लाइक्स भी आ चुके हैं। लोगों ने इस पोस्ट पर कमेंट भी किए है। कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा- अब बताओ ऐसे भी क्लेश होते हैं एक समय हमारा था तब कोई ऐसी हरकत नहीं करता था। तो वहीं किसी अन्य यूजर ने लिखा- ये बालक तो कमाल का निकला। भविष्य में बहुत आगे जाएगा।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Simran Sachdeva

View all posts

Advertisement
×