Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

राजस्थान के चुरू में वायुसेना का प्लेन क्रैश, टुकड़ों में मिले 2 शव

01:45 PM Jul 09, 2025 IST | Neha Singh
Churu Plane Crash

Churu Plane Crash: चूरू जिले के रतनगढ़ क्षेत्र के भानूदा गांव में विमान दुर्घटना की खबर से सनसनी फैल गई। फाइटर प्लेन वायुसेना का बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों से हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। अब तक दो शव बरामद किए गए हैं। सूचना मिलते ही राजलदेसर थाने से पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय वायुसेना का एक जगुआर लड़ाकू विमान क्रैश हुआ है। घटना के बाद ईलाके में अफरा-तफरी मच गई है।

शव के टुकड़े बिखरे

दोपहर करीब 12:40 बजे गांव के ऊपर से गुजरते समय विमान नियंत्रण खो बैठा। प्रत्यक्षदर्शी प्रेम सिंह के अनुसार, नीचे गिरते ही विमान छोटे-छोटे टुकड़ों में टूट गया और आसपास के खेतों में आग लग गई। मलबा चारों ओर बिखरा हुआ दिखाई दे रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि हादसे के बाद शवों के टुकड़े इधर-उधर पड़े दिखाई दिए।

पुलिस ने जांच शुरू की

दुर्घटनास्थल से 2 शव बरामद किए गए हैं। हालांकि, विमान में कितने पायलट सवार थे, इसकी स्पष्ट जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं। घटना की खबर फैलते ही पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने आसपास के लोगों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की है और घटनास्थल की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है। अभी किसी भी आधिकारिक पुष्टि का इंतज़ार है।

Also Read- Vadodara Bridge Collapsed: PM ने किया मृतकों के परिजनों के लिए 2 लाख रुपये मुआवजे के ऐलान

 

Advertisement
Advertisement
Next Article