Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

सुब्रमणयम स्वामी बोले- फांसी की सजा पाए मुशर्रफ को दी जाए भारत की नागरिकता

नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में देश के विभिन्न हिस्सों में हो रहे प्रदर्शनों के बीच भाजपा के तेज तर्रार नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुब्रमणयम स्वामी ने गुरुवार को चुटकी लेते हुए कहा कि फांसी की सजा पाए पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ को भारत की नागरिकता दे देनी चाहिए।

08:16 AM Dec 19, 2019 IST | Desk Team

नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में देश के विभिन्न हिस्सों में हो रहे प्रदर्शनों के बीच भाजपा के तेज तर्रार नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुब्रमणयम स्वामी ने गुरुवार को चुटकी लेते हुए कहा कि फांसी की सजा पाए पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ को भारत की नागरिकता दे देनी चाहिए।

नागरिकता संशोधन कानून(सीएए) के विरोध में देश के विभिन्न हिस्सों में हो रहे प्रदर्शनों के बीच भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के तेज तर्रार नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुब्रमणयम स्वामी ने गुरुवार को चुटकी लेते हुए कहा कि फांसी की सजा पाए पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ को भारत की नागरिकता दे देनी चाहिए। 
Advertisement
पूर्व सैन्य तानाशाह मुशर्रफ को मंगलवार को पाकिस्तान की एक विशेष अदालत ने देशद्रोह के मामले में सजा-ए-मौत की सजा सुनाई है जिसका वहां की फौज ने विरोध किया है। सांसद स्वामी ने आज ट्वीट  किया,‘‘मुशर्रफ दरियागंज इलाके के हैं और उत्पीड़न का सामना कर रहे हैं। हम फास्ट ट्रैक आधार पर उन्हें नागिरकता दे सकते हैं। 
स्वयं को हिंदुओं का वशंज मानने वाले सभी लोग नए नागरिकता संशोधन कानून के लिए योज्ञ हैं और उन्हें (नागरिकता) दी जाए। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री इमरान खान ने मुशर्रफ की सजा पर चर्चा करने के लिए बुधवार को पाकिस्तान-ए-तहरीक पार्टी की आपात बैठक भी बुलाई थी। मुशर्रफ अभी गंभीर रुप से बीमार हैं और दुबई में हैं।
Advertisement
Next Article