Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

स्कूटर पर नमकीन बेचने वाले Subrata Roy ने खड़ा किया 2 लाख करोड़ का साम्राज्य, फिर यूं देखे बुरे दिन

08:41 PM Nov 16, 2023 IST | Ritika Jangid

Subrata Roy: सहारा ग्रुप के प्रमुख सुब्रत रॉय (Subrata Roy) का मंगलवार रात निधन हो गया। उन्होंने मुंबई के कोकिला बेन हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। बिहार के अररिया में सामान्य परिवार में जन्मे सुब्रत रॉय एक दिन इतना बड़ा नाम बन जाएंगे ये तो शायद वे खुद भी नहीं जानते होंगे।

Advertisement

आइए सुब्रत रॉय की जीवनी पर एक बार नजर डालते है कि एक समय पर जिस व्यक्ति के पास 2000 के लगभग पैसे थे वह कैसे 2 लाख करोड़ की कंपनी का मालिक बन गया।

स्कूटर पर बेचते थे बिस्कुट

बता दें, सुब्रत रॉय ने अपनी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई कोलकता से की फिर वो गोरखपुर पहुंच गए। साल 1978 में सुब्रत रॉय ने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर स्कूटर पर बिस्कुट और नमकीन बेचने का काम शुरु किया। वह खुद दुकानों पर जाकर सामान पहुंचाते थे।

इसके बाद उन्होंने अपने दोस्त के संग मिलकर चिट फंड कंपनी शुरु की। उन्होंने पैरा बैंकिंग की शुरुआत की। गरीब और मध्यम वर्ग को टारगेट किया। मात्र 100 रुपये कमाने वाले लोग भी उनके पास 20 रुपये जमा कराते थे। इस स्कीम ने उन्हें सहाराश्री बना दिया। इसके साथ ही उन्होंने अपना विस्तार हाउसिंग डेवलपमेंट से लेकर रियल एस्टेट, फाइनेंस, इंफ्रास्ट्रक्चर, मीडिया, एंटरटेनमेंट, हेल्थ केयर, हॉस्पिटैलिटी, रिटेल, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी हर तरफ फैलाया।

सहारा ग्रुप का किया विस्तार

बता दें, सुब्रत रॉय ने 1990 के दशक में पुणे के पास महत्वाकांक्षी एम्बी वैली सिटी परियोजना की शुरुआत की। इसके बाद 1992 में हिंदी भाषा का समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा लॉन्च किया। फिर टीवी के साथ टेलीविजन क्षेत्र में कदम रखा, जिसे बाद में सहारा वन नम दिया गया। सुब्रत अपनी लाइफस्टाल के लिए भी जाने जाते थे उन्होंने साल 2000 में सहारा ग्रुप ने लंदन के ग्रोसवेनर हाउस होटल और न्यूयॉर्क शहर में प्लाजा होटल खरीदा था।

लाइफस्टाइल के लिए मशहूर सुब्रत

Subrata Roy: मालूम हो, अमेरिका के न्यूयार्क शहर में सुब्रत के 4400 करोड़ के दो आलीशान होटल हैं। मुंबई के एबीवैली में 313 एकड़ का डेवलपमेंट साइट, मुंबई के बरसोवा में 113 एकड़ की जमीन है। वहीं, लखनऊ के गोमतीनगर में सुब्रत ने 170 एकड़ जमीन पर अपना पूरा शहर बसा डाला। देश के अलग-अलग हिस्सों में उनके पास 764 एकड़ की जमीन है। कहा जाता है कि उन्होंने अपने बेटों की शादी की तो उसमें 500 करोड़ से ज्यादा का खर्च किया था। इसमें कई जानी-मानी हस्तियां इस शादी में पहुंची थीं।

बुरे दिनों की शुरुआत

जहां एक तरफ सहारा ग्रुप ऊंचाईयों को पहुंच रहा था वहां किसी को उम्मीद भी नहीं थे कि उन्हें ऐसे बुरे दिनों को भी देखना पड़ेगा। दरअसल साल 2009 में सहारा ने अपनी दो कंपनियों सहारा इंडिया रियल इस्टेट कॉरपोरेशन लिमिटेड और सहारा हाउसिंग इवेस्टेमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड का आईपीओ लाने का प्रस्ताव सेबी (SEBI) के सामने रखा। जहां सेबी ने सहारा के दस्तावेजों की छानबीन में गड़बड़ी को पाया।

दस्तावेजों को देखने के बाद सेबी ने आरोप लगाया की सहारा ने अपने निवेशकों का पैसा गलत तरीके से इस्तेमाल किया। सेबी ने आरोप लगाए कि सहारा ने अपनी दोनों कंपनियों के 3 करोड़ निवेशकों ने 24000 करोड़ रुपये जुटाए जबकि इनकी कंपनियां शेयर बाजार में लिस्टेड नहीं थी। नियमों के उल्लघंन मामले में सहारा पर 12000 करोड़ का जुर्माना लगाया गया।

 

127 ट्रकों में भिजवाए डॉक्यूमेंट

इसके बाद ये मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा। जहां मशहूर वकील राम जेठमलानी ने सुब्रत रॉय की ओर से दलीलें पेश की। उन्होंने सुब्रत रॉय को बचाने की पूरी कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो सके। सुप्रीम कोर्ट का रूख सुब्रत रॉय के लिए सख्त बना रहा। वहीं, सहारा को निवेशकों के पैसे 15 प्रतिशत ब्याज के साथ 24000 करोड़ रुपये लौटाने का निर्देश दिया गया।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवहेलना करने पर फरवरी 2014 में सुब्रत रॉय को गिरफ्तार कर लिया गया। दो साल जेल में रहने के बाद वो पेरोल पर बाहर आए। आपको बता दें कि सेबी ने जब सहारा से निवेशकों के डिटल और दस्तावेज मांगे तो सहारा की ओर से 127 ट्रक डॉक्यूमेंट भेजे गए। इन ट्रकों के कारण मुंबई के बाहरी इलाके में ट्रैफिक जाम लग गया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article