For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

800 करोड़ Company की मालकिन Poonam Gupta की Success Story, एक समय में रहे चुकी है बेरोजगार

09:56 AM Nov 07, 2023 IST | Pratibha
800 करोड़ company की मालकिन poonam gupta की success story  एक समय में रहे चुकी है बेरोजगार

आज पूनम गुप्ता की कंपनी का कारोबार भारत समेत ब्रिटेन, अमेरिका, चीन जैसे कई देशों में फैला हुआ है। वह कहते हैं ना मेहनत करने वालों को एक दिन जरुर फल मिलता है। अगर आप में सपनों को साकार करने की जुनूनियत हो तो कोई भी ताकत आपको रोक नहीं सकती।

आज हम आपको एक ऐसी शख्सियत के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने अपनी मेहनत और काबिलियत के दम पर 800 करोड रुपए की कंपनी खड़ी कर दी है। बता दें महिला का नाम पूनम गुप्ता है और वो पीजी पेपर लिमिटेड की संस्थापक सीईओ हैं। खास बात ये है कि एक समय में उनके पास नौकरी भी नहीं थी। उन्होंने अपने करियर में काफी उतार-चढ़ाव देखा है।

बता दें पूनम गुप्ता दिल्ली की रहने वाली है और दिल्ली के लेडी श्री राम कॉलेज से इकोनॉमिक्स में ऑनर्स किया है। 2002 में उन्होंने पुनीत गुप्ता से शादी कर ली थी। पुनीत स्कॉटलैंड में रहते थे। शादी के बाद पूनम गुप्ता भी वहीं रहने लगी। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्हें नौकरी नहीं मिली और वह लंबे समय तक बेरोजगार रही। कई जगह उन्होंने अप्लाई किया लेकिन हर जगह उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया इसके बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी और अपना बिजनेस शुरू करने का फैसला लिया।

इसके बाद पूनम गुप्ता की नजर रद्दी पेपर पर पड़ी। उन्होंने पेपर की रद्दी पर रिसर्च करना शुरू किया। आज से 20 साल पहले शुरू किया गया यह बिजनेस अब 800 करोड रुपए का हो गया है। इस समय उनकी कंपनी का कारोबार भारत समेत ब्रिटेन, अमेरिका और चीन सहित कई देश में फैला हुआ है। अब उनकी कंपनी दुनिया के 60 देशों में कारोबार कर रही है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Advertisement
×