Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

160 साल बाद बन रहा है ऐसा योग,भगवान गणेश की पूजा से तीन लोगों की खुलेगी किस्मत

12:22 PM Sep 22, 2023 IST | Rashi Sharma

गणेश चतुर्थी पर 160 साल बाद तीन शुभ योग एक साथ बनने जा रहे हैं और इस अद्भुत योग के परिणामस्वरूप, तीन राशियों की किस्मत चमकेगी। इन दस दिनों में इन तीन लोगों की किस्मत चमकेगी।

 

इस बार गणेश चतुर्थी का त्योहार 18 सितंबर से शुरु हो चुका है और इसके साथ ही तीन महत्वपूर्ण योग एक साथ ब्रह्म योग, शुक्ल योग, और शुभ योग बनेंगे।

गणपति जी को सुखकर्ता और दुखहर्ता कहा जाता है।मान्यता है कि यदि गणपति जी की कृपा हो जाए तो सारे विघ्न दूर हो जाते हैं और कोई भी काम सफलता के साथ पूरा होता है।ज्योतिष के अनुसार गणेश फेस्टिवल के 10 दिन 3 राशियों के लिए काफी शुभ होने वाले हैं। जानिए उन राशियों के बारें।

Advertisement

मिथुन राशि : मिथुन राशि वालों के लिए गणेशोत्सव के दिन बहुत खास होने वाले हैं।इस दौरान गणपति की इन पर विशेष कृपा रहेगी। इन्हें इस मौके का लाभ उठाते हुए ऐसे काम करने चाहिए जो इनके और लोगों के हित में हों। इस दौरान मिथुन राशि के लोग जो भी करेंगे, सब में सफलता मिलेगी।इनको आर्थिक लाभ भी होगा।

सिंह राशि : सिंह राशि के लोगों के जीवन के उतार चढ़ाव को विराम लगने का समय आ गया है। गणेशोत्सव के 10 दिन काफी सुख लेकर आ रहे हैं। लंबे समय से काम में आ रहीं अड़चनें दूर होंगी। मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आर्थिक समस्याएं भी कम होंगी।

कन्या राशि: ये जातक बहुत मेहनती होते हैं, लेकिन इन्हें अक्सर मेहनत का फल देर से मिलता है। लेकिन ज्योतिष के अनुसार गणेश चतुर्थी का पर्व इनके लिए ढेर सारी खुशियां लेकर आ रहा है। इस दौरान ये भगवान गणेश का नाम लेकर कोई भी नया काम शुरू कर सकते हैं। बप्पा की कृपा से इनके ग्रहों की दशा इनके पक्ष में होगी और भाग्य इनका पूरा साथ देगा।इस कारण इन्हें मेहनत के अनुरूप पूरा फल प्राप्त होगा। इनके यश की वृद्धि होगी और आर्थिक लाभ भी होगा।

Advertisement
Next Article