देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।
Advertisement

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UN) ने सूडान में संघर्षरत गुटों से मुसलमान सुमदाय के पवित्र माह रमजान के दौरान संघर्ष तत्काल रोकने की अपील की है ताकि दो करोड़ से अधिक लोगों तक खाद्य सामग्री तथा अन्य मदद पहुंचाई जा सके। रमजान का महीना सोमवार से शुरू होने की उम्मीद है।

संघर्ष रोकने के संबंध में एक प्रस्ताव ब्रिटेन ने सुरक्षा परिषद में पेश किया जिसमें 15 सदस्यीय परिषद में से 14 देशों ने समर्थन में मत डाला और केवल रूस इस दौरान मौजूद नहीं था। सूडान में अप्रैल से अराजकता का माहौल है। जनरल अब्देल फतह बुरहान नीत सेना और मोहम्मद हमदान डागालो के नेतृत्व वाले ‘रैपिड सपोर्ट फोर्सेज’ के बीच लंबे समय से जारी तनाव संघर्ष में तब्दील हो गया।

राजधानी खार्तूम की सड़कों से शुरू हुआ यह संघर्ष देश के अन्य हिस्सों में भी फैल गया। इसमें अब तक हजारों लोग मारे गए हैं। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने बृहस्पतिवार को दोनों पक्षों से रमजान के दौरान संघर्ष विराम का आग्रह किया। बुरहान ने गुतारेस की अपील का स्वागत किया लेकिन सूडान के विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को एक सूची जारी की और कहा कि संघर्ष विराम के लिए ये शर्तें जरूरी हैं। ‘रैपिड सपोर्ट फोर्सेज’ ने फिलहाल इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।