Top NewsindiaWorldViral News
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabjammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariBusinessHealth & LifestyleVastu TipsViral News
Advertisement

सुदेश कटारिया का कांग्रेस पर तीखा हमला, बाबा साहेब के सम्मान पर उठाए सवाल

कांग्रेस ने बाबा साहेब को भारत रत्न से वंचित रखा: सुदेश कटारिया

11:44 AM Jun 22, 2025 IST | Pankhil Verma

कांग्रेस ने बाबा साहेब को भारत रत्न से वंचित रखा: सुदेश कटारिया

सुदेश कटारिया ने टोहाना में आयोजित संविधान सम्मान सम्मेलन में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने बाबा साहेब को संसद जाने से रोका और उन्हें भारत रत्न से वंचित रखा। भाजपा ने संविधान निर्माता को सम्मान देते हुए उनके नाम पर म्यूजियम बनाया। भाजपा सरकार ने दलितों के उत्थान के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।

इतिहास साक्षी है भाजपा ने हमेशा ही संविधान निर्माता के सम्मान को सर्वोच्च स्थान पर रखा हैं।समाचार केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल के मुख्य मीडिया सलाहकार सुदेश कटारिया ने आरोप लगाया कि कांग्रेस संविधान सम्मान का दिखावा कर रही है, लेकिन इतिहास इस बात का गवाह है कि कांग्रेस ने हमेशा संविधान निर्माता बाबा साहेब को अपमानित करने का काम किया। गरीब, वंचित व शोषित वर्ग की आवाज उठाने वाले बाबा साहेब को कांग्रेस न केवल हर चुनाव हराया, बल्कि उन्हें असल सम्मान भारत रत्न से वंचित भी रखा। सुदेश कटारिया रविवार को टोहाना में हनुमान मूर्ति पुरानी सब्जी मंडी में आयोजित हमारा संविधान-हमारा स्वाभिमान सम्मेलन में बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे।

Advertisement

सुदेश कटारिया ने कांग्रेस पर साधा निशाना

उन्होंने संविधान निर्माता डॉ. बीआर अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और विधिवत रूप से दीप प्रज्वलित करके संविधान सम्मेलन का शुभारंभ किया। संविधान सम्मान समारोह समिति टोहाना द्वारा मुख्यातिथि सुदेश कटारिया को बाबा साहेब का संविधान और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री के मुख्य मीडिया सलाहकार सुदेश कटारिया ने कहा कि कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे नेरेटिव का जवाब देने के लिए केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल के मार्गदर्शन में प्रदेशभर में संविधान सम्मान समारोह आयोजित किए जा रहे हैं। अगस्त 2024 में धर्मनगरी कुरुक्षेत्र से संविधान सम्मान समारोह का शंखनाद हुआ था।

भाजपा ने कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

इस शंखनाद से न केवल दलितों में जागृति आई बल्कि प्रदेश में भाजपा की तीसरी बार सरकार भी बनी। सुदेश कटारिया ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने बाबा साहेब को संसद जाने से रोका, क्योंकि संसद में जाने के बाद बाबा साहेब गरीब, वंचित व शोषित वर्ग के हकों की आवाज बुलंद करते, जिससे कांग्रेस का दलित विरोध चेहरे से पर्दा उठाता। कांग्रेस ने वर्ष 1952 का चुनाव हराया और भारत रत्न के असल सम्मान से उन्हें वंचित रखा। सुदेश कटारिया ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संविधान निर्माता के आदर्शों पर चलकर अंत्योदय उत्थान के साथ सबका साथ-सबका विकास के मूलमंत्र पर आगे बढ़ रहे हैं। भाजपा ने संविधान निर्माता को भारत रत्न दिया बल्कि उनके नाम पर म्यूजियम भी बनाया जो आज सभी के लिए प्रेरणा है।

भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा की सख्त कार्रवाई

कटारिया ने कहा कि बतौर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी अंत्योदय उत्थान के मूलमंत्र को सही तौर पर लागू करके गरीब व वंचितों को उनके हक दिलाने का काम किया। मिशन मेरिट का सबसे ज्यादा फायदा दलित समाज के लोगों को हुआ, जो योग्य होने के बावजूद भी नौकरी से वंचित रह जाते थे। मिशन मेरिट के आधार पर दलित समाज के पढ़े-लिखे युवाओं को बिना पर्ची-बिना खर्च नौकरी मिली। भ्रष्ट लोगों को बख्शा नहीं जाएगा केंद्रीय ऊर्जा मंत्री के मुख्य मीडिया सलाहकार सुदेश कटारिया ने फतेहाबाद जिले में पिछले तीन दिनों में दो भ्रष्ट अधिकारियों की गिरफ्तारी पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह सरकार की अच्छी पहल है। उन्होंने दावा किया कि आगे भी भ्रष्ट लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।

सुदेश कटारिया का कांग्रेस पर तीखा हमला

कटारिया ने कहा कांग्रेस सरकार में भ्रष्टाचारियों को संरक्षण दिया जाता था लेकिन अब सख्ती की जा रही है। कांग्रेस सरकार घोटालों को छुपाती थी, मगर भाजपा शासन में जहां कहीं भी घोटाला या भ्रष्टाचार सामने आता तो तुरंत कार्रवाई की जाती है। इसका फायदा यह है कि पात्र लाभार्थियों को सीधे योजनाओं का लाभ मिल रहा है, जबकि कांग्रेस शासन में पात्रों का लाभ केवल उनके नेता व अधिकारी उठाते थे।

Advertisement
Next Article