For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Suhana Khan की डांस परफॉर्मेंस से यूजर्स नाखुश, कहा- Shahrukh Khan इनको घर पर रखो

02:28 PM Nov 29, 2023 IST | Nisha Pathak
suhana khan की डांस परफॉर्मेंस से यूजर्स नाखुश  कहा  shahrukh khan इनको घर पर रखो

Suhana Khan Dance Performance: सुहाना खान द आर्चीज से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने जा रही हैं। इस फिल्म में सुहाना के अलावा अन्य स्टार किड्स भी नजर आएंगे, जिनमें अगस्त्य नंदा और खुशी कपूर भी शामिल हैं। जोया अख्तर निर्देशित द आर्चीज 7 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। फिल्म की रिलीज से पहले ही सुहाना खान की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रहीं हैं।

दरअसल मुंबई में द आर्चीज के इवेंट के दौरान सुहाना को उनकी डांस परफॉर्मेंस के लिए सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। इस प्रमोशनल इवेंट में सुहाना और अगस्त्य नंदा ने अपनी फिल्म के एक गाने पर परफॉर्म किया। जिसे सोशल मीडिया यूजर्स ने पसंद नहीं किया। इसके बाद ट्रोलिंग की शुरुआत हो गई।

 'Suhana को नहीं आती एक्टिंग'

 

 

 

Suhana Khan Dance Performance: सोशल मीडिया पर हुई इस ट्रोलिंग के बाद द आर्चीज को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। एक तरफ जहां फैंस सुहाना और अन्य स्टार किड्स के डेब्यू के लिए फैंस एक्साइटेड हैं तो वहीं ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ रहा है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद से कुछ यूजर्स ने कहा कि उन्हे सुहाना इस इवेंट में काफी नर्वस दिखाई दीं।

Suhana Khan Dance Performance:

वैसे तो सुहाना खान और अगस्त्य नंदा दोनों को ही ट्रोलिंग झेलनी पड़ी, लेकिन ज्यादातर लोगों ने शाह रुख खान की बेटी के लिए हेट-कमेन्ट किए। एक यूजर ने लिखा, "मीडिया और पैपराजी के सामने वो हमेशा नर्वस और चिंतित दिखाई देती हैं, उन्हें रिलेक्स रहना चाहिए। सुहाना को अपने इस समय को एन्जॉय करना चाहिए, जैसे बाकी फीमेल कास्ट करती हैं”। एक अन्य यूजर ने तो ये तक कह दिया कि, "शाह रुख खान भाई, यार इनको घर पर रखो"।

मनोंरजन जगत की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘Bollywood Kesari’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

 

Advertisement
Advertisement
Author Image

Nisha Pathak

View all posts

Advertisement
×