टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

बॉडीकॉन ड्रेस पहने देर रात एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई सुहाना खान, नेटिजन्स ने मलाइका से कर दी स्टारकिड की तुलना

सुपरस्टार शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं जहां वो हैवी सिक्योरिटी के बीच निकलती दिखीं। सुहाना खान की तस्वीरों को देखने के बाद लोगों ने उनकी तुलना मलाइका अरोड़ा से करनी शुरू कर दी है।

04:45 PM Oct 11, 2022 IST | Desk Team

सुपरस्टार शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं जहां वो हैवी सिक्योरिटी के बीच निकलती दिखीं। सुहाना खान की तस्वीरों को देखने के बाद लोगों ने उनकी तुलना मलाइका अरोड़ा से करनी शुरू कर दी है।

बॉलीवुड सुपरस्टार
शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान जल्द ही अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं।
हालंकि फिल्मों में कदम रखने से पहले ही सुहाना की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग हैं। सुहाना
की एक झलक पाने के लिए उनके चाहने वाले बेताब रहते है। सुहाना को अपने कैमरे में
कैद करने के लिए पैपराजी में होड़ मची रहती हैं। हाल ही में सुहाना खान अपनी टाइट
सिक्योरिटी के बीच मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई। उनके एयरपोर्ट लुक को देखकर
नेटिजन्स सुहाना की तुलना मलाइका अरोड़ा से कर रहे हैं।

Advertisement

सुहाना का स्पॉटेड
वीडियो एक पैपराजी अकाउंट से इंस्टाग्राम पर साझा किया गया है। इस क्लिप में सुहाना
मुंबई एयरपोर्ट पर अपनी टाइट सिक्योरिटी के बीच चलती नजर आ रही हैं। सुपरस्टार
शाहरुख खान की बेटी देर रात मुंबई एयरपोर्ट से बाहर आ रही हैं। सुहाना को अपनी
सिक्योरिटी गार्ड्स के बीच किसी सुपरस्टार लेडी की तरह लग रही हैं।

इस दौरान सुहाना ने स्काई ब्लू कलर की बॉडीकॉन ड्रेस के साथ व्हाइट
स्नीकर्स और शोल्डर बैग कैरी किया था। साथ ही स्टारकिड ने ग्लॉसी मेकअप के साथ बाल
खुले रखे थे जिसमें वो काफी ग्लैमरस लग रही थीं। हालांकि इस दौरान सुहाना ने पेप्स
को बुरी तरह से इग्नोर किया और सीधे अपनी कार तरफ बढ़ती चली गई।

दरअसल, हाल ही में सुहाना खान
अपने भाई आर्यन खान के साथ इंटरनेशनल टी-20 लॉन्च इवेंट की ट्रॉफी में पहुंची थीं।
जिसकी झलक खुद आर्यन खान ने इंस्टाग्राम के जरिए दिखाई। आर्यन खान ने अपनी बहन
सुहाना खान के साथ ट्रॉफी लॉन्च इवेंट की झलक इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। उन
तस्वीरों में भी सुहाना अपने एयरपोर्ट लुक में ही नजर आई थी।

हालांकि एयरपोर्ट पर
सुहाना अकेले ही स्पॉट हुई। इस दौरान उनके साथ आर्यन कहीं नजर नहीं आए। जबकि दोनों
साथ में ही
इवेंट के लिए रवाना हुए
थे। वहीं अब सुहाना के लेटेस्ट वीडियो पर नेटिजन्स स्टारकिड की ड्रेस और फिगर  का मजाक बनाते दिख रहे हैं। इतना ही नहीं कुछ
लोगों ने तो सुहाना की तुलना मलाइका अरोड़ा से कर दी है। मलाइका भी अक्सर ऐसी ही
टाइट और फाइट ड्रेस पहने नजर आती हैं।

 

 

Advertisement
Next Article