टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

पाकिस्तानी मस्जिद में आत्मघाती बम विस्फोट, 30 लोगों की मौत, लगभग 50 घायल

पाकिस्तान के पेशावर में मस्जिद के पास जोरदार धमाका हुआ है। जिसमे 30 लोगो की मौत हो गई। और 50 से अधिक लोग घायल होने कि जानकारी मिली हैं..

03:35 PM Mar 04, 2022 IST | Desk Team

पाकिस्तान के पेशावर में मस्जिद के पास जोरदार धमाका हुआ है। जिसमे 30 लोगो की मौत हो गई। और 50 से अधिक लोग घायल होने कि जानकारी मिली हैं..

पाकिस्तान के पेशावर में मस्जिद के पास जोरदार धमाका हुआ है। जिसमे  30 लोगो की मौत हो गई। और 50 से अधिक लोग घायल होने कि जानकारी मिली हैं। बता दें कि विस्फोट किस्सा ख्वानी बाजार इलाके में स्थित जामिया मस्जिद में उस समय हुआ जब लोग जुमे की नमाज अदा कर रहे थे। अधिकारियों ने बताया कि 10 घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है।
 घायलों को एंबुलेंस के जरिए लेडी रीडिंग अस्पताल पहुंचाया गया है। बचाव दल के अधिकारियों के मुताबिक, मौके पर कम से कम 15 एंबुलेंस मौजूद हैं।  पेशावर स्थित मस्जिद में उस वक्त काफी भीड़ थी, अचानक भीड़ में से एक व्यक्ति ने खुद को विस्फोट के साथ उड़ा दिया। विस्फोट से पहले गोलियों की आवाज भी सुनाई गई थी। अधिकारियों ने अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं की है कि धमाके के पीछे कौन है।
पूरे इलाके को सील कर दिया
 पुलिस की टीम विस्फोट स्थल पर पहुंच गई है। स्थानीय लोगों ने कहा कि इस इलाके में कई बाजार हैं और आमतौर पर जुमे की नमाज के समय खचाखच भरा रहता है। पेशावर पुलिस ने इस घटना के बाद पूरे इलाके को सील कर दिया है। मौके से सबूत जुटाने की कोशिश की जा रही है। वहीं अब तक ये पता नहीं चल पाया है कि इस बड़े आतंकी हमले को किस संगठन ने अंजाम दिया है। फिलहाल पाकिस्तानी सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं और अन्य जगहों पर सावधानी बरती जा रही है।

Ukraine Russia warः रूसी सेना ने यूक्रेन के मुख्य परमाणु संयंत्र पर किया कब्जा

Advertisement
Advertisement
Next Article