Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

दुनिया का सबसे खतरनाक पौधा, सिर्फ छूने भर से देता है जिंदगी भर का दर्द!

07:01 PM Nov 16, 2023 IST | Ritika Jangid
Dendrocnide moroides Suicide Plant

Suicide Plant: दुनिया में ऐसे कई पेड़-पौधे है, जिन्हें देखकर ही उन्हें छूने का मन करता है। जिस तरीके से उनके पत्ते होते है वो काफी खूबसूरत लगते है। ऐसा ही एक पौधा ऑस्ट्रलिया में भी है, जहां दिल की शेप वाला पत्ता देखने में तो काफी सुंदर लगता है लेकिन अगर आपने इसे छू लिया तो ये किसी बड़ी भूल से कम साबित नहीं होगा।

Advertisement

हम सभी जानते है कि हर पेड़ और पौधे से पर्यावरण को ऑक्सीजन मिलता है। यानी हमारे सांस लेने के लिए ये पेड़-पौधे काफी जरुरी हैं। लेकिन जिस पौधे के बारे में हम आपको बताने वाले है उसे छूने से आपको इतनी पीड़ा हो सकती है कि शायद आप मरने की भींख मांगने लगे।

Suicide Plant: बता दें, ऑस्ट्रेलिया में पाए जाने वाले इस पौधे का नाम जिम्पी है। दिल के आकार के पत्ते वाले इस पौधे को छूने से इंसान को इतना दर्द होता है कि वो इसे सहन नहीं कर पाते वहीं इस पौधे से मिलने वाला दर्द कुछ घंटे से लेकर कई महीनों तक रह सकता है।

मालूम हो, इस पौधे को सुसाइड प्लांट भी कहते हैं। साइंटिफिक भाषा में इसका नाम Dendrocnide moroides है। आम भाषा में इसे जिम्पी कहते हैं। इस पौधे के पत्ते दिल के आकार के होते हैं। इसमें छोटे-छोटे कांटे होते हैं। इन पत्तों को छूने से ये कांटे स्किन के अंदर चले जाते हैं। इससे इतना दर्द होता है कि इंसान मौत की भीख मांगने लगता है।


इस पौधों के बहुत छोटे कांटे होते हैं जो स्किन के अंदर तक चले जाते हैं। इससे होने वाला दर्द तबतक होता है जब तक स्किन से ये कांटे अपने आप बाहर ना आ जाए। सबसे बड़ी बात ये है कि इसके दर्द को कम करने के लिए अबतक कोई दवा भी नहीं बनी है। यानी अगर आपकी स्किन में इसका कांटा चला गया तो आपको दर्द झेलना ही पड़ेगा।

बता दें, इस वीडियो को @sciencetvhindi नामक अकाउंट ने शेयर किया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article