Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

ममता बनर्जी पर सुकांत मजूमदार का कटाक्ष, 'बिना भगवा रंग के है भारत अधूरा

10:26 AM Nov 19, 2023 IST | Jyoti kumari

पश्चिम बंगाल भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने शनिवार को ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि भारत भगवा रंग के बिना अधूरा है और सीएम बनर्जी सिर्फ वोट बैंक और तुष्टिकरण की राजनीति कर रही हैं।

HIGHLIGHTS POINTS:

ममता बनर्जी ने जर्सी को भगवा रंग में बदलने का लगाया आरोप

भाजपा पर भारतीय क्रिकेट खिलाड़ियों की अभ्यास जर्सी को भगवा रंग में बदलने का आरोप लगाते हुए बनर्जी ने कहा, हमें अपने भारतीय खिलाड़ियों पर गर्व है और मुझे विश्वास है कि वे विश्व कप चैंपियन बनेंगे। भाजपा ने तो अपनी अभ्यास जर्सी को भी भगवा रंग में बदल दिया है।

ममता ने विज्ञापनों को लेकर भाजपा को घेरा

मजूमदार ने कहा, तिरंगे में भगवा रंग है। क्या ममता बनर्जी इसे वहां से हटा भी सकते हैं? भगवा रंग के बिना भारत अधूरा है। इसलिए सीएम ममता बनर्जी सिर्फ वोट बैंक और तुष्टिकरण की राजनीति कर रही हैं। इससे पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा था कि जहां राज्य सरकार सारा काम करती है, वहीं बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार केवल विज्ञापन पर ध्यान केंद्रित करती है। मुख्यमंत्री ने कोलकाता के पोस्ता में जगधात्री पूजा का उद्घाटन करते हुए कहा, हम काम करते हैं और वे विज्ञापन करते हैं। अगर उन्होंने विज्ञापनों पर खर्च किया गया पैसा मजदूरों को दे दिया होता, तो मनरेगा का विरोध नहीं होता।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article