टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

पंथक संसदीय सीट ‘ फतेह ’ करने के लिए सुखबीर बादल ने फेंका बीबी जगीर कौर का पत्ता

17वी लोकसभा चुनावों की घोषणा के बाद अब सियासी पार्टियों ने अपने-अपने पत्ते खोलने शुरू कर दिए है। शिरोमणि अकाली दल (बादल) ने पंजाब की

07:20 PM Mar 13, 2019 IST | Desk Team

17वी लोकसभा चुनावों की घोषणा के बाद अब सियासी पार्टियों ने अपने-अपने पत्ते खोलने शुरू कर दिए है। शिरोमणि अकाली दल (बादल) ने पंजाब की

लुधियाना-तरनतारन : 17वी लोकसभा चुनावों की घोषणा के बाद अब सियासी पार्टियों ने अपने-अपने पत्ते खोलने शुरू कर दिए है। शिरोमणि अकाली दल (बादल) ने पंजाब की समस्त 13 संसदीय सीटों में से पंथक संसदीय क्षेत्र खंडूर साहिब से आज पहले उम्मीदवार की घोषणा कर दी। सीमावर्ती जिले तरनतारन में आज शिरोमणि अकाली दल (बादल) के कार्यकर्ताओं के साथ हुई बैठक में पार्टी प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने बीबी जगीर कौर को लोकसभा हलका खंडूर साहिब से उम्मीदवार घोषित करते हुए कहा कि बाकी उम्मीदवारों की घोषणा जल्द कर दी जाएंगी।

Advertisement

स्मरण रहे कि खंडूर साहिब से पंजाब एकता पार्टी और टकसाली अकाली अपना उम्मीदवार ह्यूमन राइटस एक्टिविस्ट जसवंत सिंह खालड़ा की पत्नी परमजीत कौर खालड़ा घोषित कर चुके है। अब कांग्रेस उम्मीदवार का नाम सामने आते ही पता चलेंगा कि मुकाबला कितना जबरदस्त होंगा।

मनमोहन सिंह अमृतसर से चुनाव नहीं लड़ रहे, पंजाब में कांग्रेस-आप गठबंधन नहीं : अमरिंदर 

इससे पहले बीबी जगीर कौर ने कहा कि उनको विधासभा जाने से रोका गया था, अब वह लोकसभा सीट जीतकर जनता की सेवा करेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि उनका किसी पार्टी से कोई मुकाबला नहीं। इसके साथ ही उन्होंने देश को दृढ़ इरादे वाला प्रधानमंत्री की आवश्यकता बताया। बीबी जगीर कौर ने विरोधियों पर प्रहार करते हुए कहा कि पंथक मुदों पर उनको सिर्फ वही लोग घेरे जो स्वयं पंथक है।

उन्होंने समस्त टकसाली आगुओं की जमानत जब्त होने की बात कही। टकसाली और अन्य कांगे्रस लीडरों की बी टीम नहीं बल्कि ए टीम है। ब्रहमपुरा ने स्वयं एसजीपीसी पर कब्जा किया था। उन्होंने सवाल उठाया कि जब केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल 1984 पर बोले तो ब्रहमपुरा ने इस बारे कुछ नहीं कहा।

उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते कहा कि पंजाब में विकास पूरी तरह ठप्प है। इसके अतिरिक्त बहिबल कलां के मामले और सीट पर सवाल उठाते कहा कि सीट सिर्फ फंसाना चाहती है। इस मामले में प्रकाश सिंह बादल और अकाली विधायक मंतार बराड़ से हुई पूछताछ के बारे में बीबी जगीर कौर ने कहा कि बेअदबी और गोलीकांड के मामले में कोई कसूर नहीं।

इस बैठक में पार्टी प्रधान सुखबीर सिंह बादल, पूर्व केबिनेट मंत्री विक्रमजीत सिंह मजीठिया, बीबी जगीर कौर और पूर्व विधायक हरमीत सिंह संधू के अलावा बड़ी संख्या में अकाली दल के कार्यकर्ता मोजूद थे।

– सुनीलराय कामरेड

Advertisement
Next Article