Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

दिनभर में एक बार जरूर खाएं दलिया, बीमारियां रहेंगी कोसों दूर, पेट के लिए है रामबाण

12:12 PM May 04, 2024 IST | Aastha Paswan

Summer Diet Tips: गर्मियों के मौसम में भूक कम लगती है। अक्सर कई लोग अपना खाना मिस कर देते हैं। जो सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। अगर आप भी गर्मी के दिनों में शरीर को स्वस्थ रखना चाहते हैं, तो रोजाना सुबह दलिया का सेवन करें, इससे शरीर स्वस्थ रहेगा और बीमारियों से छुटकारा मिलेगा।\

Highlights

सेहत के लिए फायदेमंद है दलिया

गर्मियों के मौसम में सेहत का ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है। अधिकतर लोगों को गर्मी के दिनों में पानी की कमी होने लगती है, इससे शरीर को काफी नुकसान पहुंचता है। इन सब समस्याओं से बचने के लिए आप रोजाना दलिया का सेवन कर सकते हैं। दलिया एक ऐसा भोजन है जिसका सेवन स्वास्थ्य के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है। विटामिन और प्रोटीन से भरपूर दलिया का सेवन करने से आप कई बीमारियों से दूर रहेंगे। आईए जानते हैं दलिया के फायदों के बारे में।

Advertisement

दलिया के फायदे

दलिया में प्रोटीन, फाइबर जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं साथ ही एसिडिटी, कब्ज और पेट से जुड़ी समस्याओं से दलिया राहत दिलाता है। अगर आप मोटापे से परेशान है, तो रोजाना ब्रेकफास्ट में दलिया खाना शुरू कर दें। यह पेट भरा हुआ महसूस कराता है, जिससे वजन कम करने में काफी मदद मिलती है।

Diabetes रोगियों के लिए फायदेमंद

दलिया एक उच्च फाइबर वाला भोजन है, जिसमें बीटा-ग्लूकॉन नामक एक फाइबर होता है, जो कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करता है और हृदय संबंधित बीमारियों को दूर रखता है। यही नहीं इसका रोजाना नाश्ते में सेवन करने से मधुमेह रोगियों को काफी फायदा पहुंचता है। दलिया में मैग्नीशियम और फास्फोरस अच्छी मात्रा में होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है।

त्वचा के लिए भी है लाभदायक

दलिया सेहत के साथ-साथ त्वचा के लिए भी काफी फायदेमंद मानी जाता है। यह त्वचा को हाइड्रेट करती है और पिंपल्स को कम करने में मदद करती है।

इसका रोजाना सेवन करने से चेहरा चमकदार बनता है। आप दलिया को नाश्ते, दोपहर के भोजन और रात के खाने के समय भी खा सकते हैं। यह एक पौष्टिक आहार है, जिसे आप किसी भी समय खा सकते हैं। ध्यान रहे इसका जरूरत से ज्यादा सेवन करने से कुछ लोगों को समस्या हो सकती है।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई गई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article