Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Summer Home Remedies : गर्मी के दिनों में खुद को रखना चाहते है एक्टिव तो, रोजाना खाएं ये चीजें

03:15 PM Jun 10, 2024 IST | Saumya Singh
Feeling Active

Summer Home Remedies : पिछले महीने से लेकर अब तक गर्मी से लोगों को बुरा हाल है। इस चिलचिलाती धूप में लोगों का बाहर निकलना दुर्लभ हो गया है। गर्मी में सबसे बड़ी समस्या यह हो जाती है कि दिन भर आलस सा महसूस होता है। ऐसे में कुछ करने का मन नही करता और लोग अपना पूरा दिन सो कर बर्बाद कर देते हैं। अगर आप भी इस आलस से छुटकारा पाना चाहते हैं और दिनभर खुद को एक्टिव रखना चाहते है तो, इस आर्टिकल में बताएं गए चीजों को सेवन जरूर करें जो आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है।

Highlight : 

गर्मी के मौसम में बरतें सावधानी

गर्मी के मौसम में कई लोग कम ऊर्जा स्तर का अनुभव करते हैं। इसलिए, यह जरूरी है कि हमें गर्मी के मौसम में अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए। सही खान-पान से लेकर जीवनशैली में कुछ खास बदलाव करके हम गर्मी के आलसी प्रभावों को हरा सकते हैं। यहां हम आपको कुछ चीजों के बारे में बताएंगे जिसे रोजाना खाने से आपको अपनी इस समस्या से छुटकारा मिलेगा।

आलस को दूर करने में असरदार

शहद और छुहारा फायदेमंद होता है ये हर किसी को पता है लेकिन क्या आप ये जानते है कि शहद और छुहारा एक साथ खाने से शारीरिक क्षमता बढ़ती है, क्योंकि शहद कई तरह के विटामिंस और खनिजों जैसे- फ्रक्टोज, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन बी-6, विटामिन ए, विटामिन सी, आयरन, इत्यादि से भरपूर है। वहीं, छुहारा भी कई पोषक तत्वों जैसे फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम इत्यादि से भरपूर होता है। ऐसे में दोनों का मिश्रण हमारे स्वास्थ्य के लिए और अधिक लाभकारी हो सकते हैं। बदा दें कि, बहुत से लोग ऐसे होते हैं जिन्हें भूख बहुत कम लगती है जिससे खाना नहीं खाया जाता है तो ऐसे में छुहारे और शहद का सेवन करने से भूख और ज्यादा लगती है. दरअसल इन दोनों का मिश्रण आपके शरीर के मेटाबॉल्जिम रेट को बूस्ट करता है जिससे भूख लगती है।

ऐसे करें शहद और छुहारे का सेवन

Advertisement
Honey and Dates

अब हम आपको बताएंगे कि शहद और छुहारे का सेवन एक साथ कैसे करना है। तो इसके लिए सबसे पहले आपको कुछ छुहारे लेने हैं और उसे साफ पानी से धो लेना है फिर उसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लेना है। इसके बाद एक कांच के बाउल में शहद को लेना है और कटे हुए छुहारे को शहद में अच्छी तरह से भीगों देना है। उसके बाद रोजाना सुबह टूथ ब्रश करने के बाद भीगोये हुए छुहारे को एक चम्मच खा लेना है, और फिर नाॅर्मल पानी पी लेना है। नियमित रूप से करने से आपकी बाॅडी दिनभर एक्टिव रहेगी ।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई गई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article