W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

गर्मियों में भी Skin पर रहेगा Glow, Korean Glass स्किन पाने के लिए अपनाएं ये 5 असरदार Tips

04:49 PM May 06, 2026 IST | Kajal Yadav
गर्मियों में भी skin पर रहेगा glow  korean glass स्किन पाने के लिए अपनाएं ये 5 असरदार tips
Summer Korean Glass Skin Routine Hindi (Source: Punjab kesari)

Summer Korean Glass Skin Routine Hindi: गर्मी का मौसम आते ही धूप, पसीने का असर सबसे ज्यादा हमारी स्किन पर पड़ता है। ऐसे में हमारी स्किन काफी ज्यादा चिपचिपी और रूखी हो जाती है जिसका सीधा असर सुंदरता पर पड़ता है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए तरह-तरह के प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। इस मौसम में आपकी त्वचा को खास देखभाल की जरूरत होती है। इस मौसम में धूप से होने वाली टैनिंग और सन बर्न से हर कोई परेशान रहता है। वहीं, अगर आप भी इस तरह की समस्या से परेशान हैं, तो अब आपको इसके लिए पार्लर जानें की जरूरत नहीं है।

Advertisement

क्योंकि आज हम आपको कुछ ऐसे असरदार टिप्स के बारे में बताएंगे, जिसे अपनाकर आप आपकी स्किन को ग्लोइंग, चमकदार और साफ़ बना सकते हैं। हर किसी का सपना होता है कि उसकी स्किन कोरियन ग्लास जैसी चमकदार दिखाई दे। ऐसे में आइए जानते हैं ऐसी स्किन पाने के लिए क्या करना चाहिए।

Advertisement

Korean Glass Skin Routine for Summer: स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए जरूर टिप्स

1. स्टीम

garmi me glass skin kaise paye
garmi me glass skin kaise paye (Source: Social Media)

गर्मियों के मौसम में बहुत ज्यादा धूप और गर्मी के कारण हमारी त्वचा डल होने लगती है। इसलिए अगर आप इस भीषण गर्मी में स्टीम करते हैं, तो कुछ ही दिनों में आपकी स्किन चमकने लगती है। इसलिए स्किन पर ग्लो बनाए रखने के लिए हर दिन 10 मिनट के लिए स्टीम जरूर लें। भाप लेने से स्किन पोर्स खुलते हैं और वो अंदर से क्लीन हो जाती है।

Advertisement

2. सनस्क्रीन

korean skincare routine steps hindi
korean skincare routine steps hindi (Source: Social Media)

गर्मियों के मौसम में त्वचा को टैनिंग और धूप की जोरदार किरणों से बचाने के लिए जब भी आप घर से बाहर निकलें, उससे पहले आपकी स्किन पर मॉइस्चराइज या सनस्क्रीन जरूर लगाएं। इससे धूप की किरणे सीधा आपके चेहरे पर नहीं पड़ती है और आपकी स्किन सुरक्षित रहती है। इसकी एक मोटी परत लगाएं ताकि ये आसानी से न हटे।

3. राइस वॉटर

korean Glass Skin Routine for Summer
korean Glass Skin Routine for Summer (Source: Social Media)

चावल सिर्फ खाने के लिए ही नहीं बल्कि हमारी स्किन के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। अगर आप भी अपनी स्किन को ग्लोइंग और चमकदार बनाना चाहते हैं, तो इसके लिए चावल के पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपकी स्किन कुछ ही दिनों में चमकने लगेगी। चावल का पानी कोलेजन के प्रोडक्शन में भी मददगार है, जो आपकी स्किन को ग्लास की तरह चमका देता है। इसे बनाने के लिए चावल को उबालना है। फिर उसके पानी को छानकर एक बोतल में स्टोर कर लेना है फिर पानी को 2 से 3 दिन के लिए रख देना है। इसके बाद आप इस राइस वॉटर को अपनी ग्लोइंग स्किन के लिए डेली इस्तेमाल कर सकते हैं।

4. शहद

Summer Korean Glass Skin Routine Hindi
Summer Korean Glass Skin Routine Hindi (Source: Social Media)

शहद को सिर्फ सेहत के लिए ही नहीं बल्कि स्किन के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसे आप खाने के साथ-साथ आपकी स्किन पर भी लगा सकते हैं। इसमें कई ऐसे गुण होते हैं, जो त्वचा को साफ़ और चमकदार बनाने में मदद करते हैं। बस स्किन पर शहद अप्लाई करने से पहले इस बात का ध्यान रखें कि ऑर्गेनिक शहद ही लगाएं रोजाना.शहद लगाने के बाद स्किन को ठंडे पानी से धो लें।

5. विटामिन सी और ई सीरम

korean Glass Skin Routine for Summer
korean Glass Skin Routine for Summer (Source: Social Media)

घरेलु चीज़ों को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है, लेकिन अगर आप अपनी स्किन को साफ़, चमकदार और सुंदर बनाना चाहते हैं, तो इसके लिए आप विटामिन ले सकते हैं। हमारी स्किन को भी विटामिन की बहुत ज्यादा जरूरत होती है। आप स्किन के लिए विटामिन कैप्सूल ले सकते हैं या सीरम को सीधे त्वचा पर लगा सकते हैं। इसे लगाने के बाद डेली सुबह साफ पानी से अपनी स्किन को धो लें। इससे स्किन टाइटनिंग और एक्स्ट्रा शाइन के साथ रिंकल फ्री भी होती है।

Also Read: बिना Fridge के भी Vegetables रहेंगी एकदम Fresh, गर्मियों में सब्जियों को खराब होने से बचाने के लिए अपनाएं ये Tips

Advertisement
Author Image

Kajal Yadav

View all posts

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।

Advertisement
Advertisement
×