W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

तपती दोपहर में पौधों की देखभाल का सही तरीका, सिंचाई से लेकर Liquid Fertilizer तक, यहां देखें Tips

12:19 PM Apr 06, 2026 IST | Kajal Yadav
तपती दोपहर में पौधों की देखभाल का सही तरीका  सिंचाई से लेकर liquid fertilizer तक  यहां देखें tips
Summer Plant Care Tips (Source: AI)

Summer Plant Care Tips: गर्मियां शुरू होते ही धूप दोपहर और झुलसा देने वाली लू न केवल इंसानों के लिए, बल्कि पेड़ पौधों के लिए भी बहुत खतरनाक साबित होती है। इसलिए इस मौसम में तेज धूप और शुष्क हवा से पेड़ों को बचाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। लेकिन अगर आप कुछ जरूरी टिप्स को फॉलो करके पेड़ पौधों का ख्याल रखते हैं, तो आपके पौधे बिल्कुल हरे-भरे बने रहेंगे। इस मौसम में मिट्टी की नमी तेजी से खत्म होने लगती है, जिससे हरे-भरे पौधे अचानक सूखकर बेजान होने लगते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं, कैसे आप अपने पौधों का ख्याल रख सकते हैं।

Advertisement

Summer Plant Care Tips: गर्मी में ऐसे रखें पौधों का ख्याल

Summer Plant Care Tips
Summer Plant Care Tips (Source: Social Media)

1. अगर आप भी गर्मी के मौसम में तेज धूप में पौधों को रखते हैं, तो इससे पेड़ जल्दी सूख जाते हैं। इसलिए ज्यादा तेज धूप होने पर इन्हे छायादार जगह पर रखें। पेड़ों को सीधी धूप से बचाने के लिए आप बगीचे के ऊपर ग्रीन नेट भी लगा सकते हैं, जो सूरज की रोशनी को 60%-70% तक कम करता है। पौधों को एक-दूसरे के पास सटाकर रखें इससे वो जल्दी झुलसते नहीं हैं।

Advertisement

2. गर्मी का मौसम कीटों, मिलीबग्स और स्पाइडर माइट्स के पनपने का समय होता है। गर्मी के कारण पौधें जल्दी खराब हो जाते हैं। इसके चलते आप पौधों की रोजाना जांच करें। हर 15 दिन में नीम के तेल का स्प्रे जरूर करें। ये पौधों को कीटों से बचाता है।

Advertisement

3. गर्मी के मौसम में पेड़ को सुरक्षित रखने के लिए कभी भी पौधों को तेज धूप में पानी नहीं देना चाहिए। एक्सपर्ट्स के अनुसार, पौधों को सुबह जल्दी और शाम को सूरज ढलने के बाद ही पानी देना चाहिए। सुबह पानी देने से पौधे दिन भर की गर्मी झेलने के लिए तैयार रहते हैं। लेकिन इस बात का भी ध्यान रहे कि दोपहर में पानी डालने से बचें क्योंकि इससे गर्म मिट्टी और ठंडे पानी के रिएक्शन से जड़ खराब हो जाती हैं।

4. गर्मी का मौसम आते ही तेज धूप का सीधा असर पेड़ पौधों पर पड़ता है। इसलिए गर्मियों के मौसम में उनका ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है, इसलिए पौधों की पत्तियों पर पानी का हल्का छिड़काव करना बेहद जरूरी होता है। इससे पेड़ का तापमान नार्मल होता है, और आसपास नमी बढ़ती है। कमजोर और इंडोर प्लांट्स के लिए यह आईडिया संजीवनी का काम करती है। जिससे पत्तियां ताजी और चमकदार दिखाई देती हैं।

5. गर्मी में बहुत ज्यादा केमिकल वाले खाद का इस्तेमाल करने से ये पौधों को जला सकता है। खाद में बहुत ज्यादा गर्मी होती हैं। इसके बजाय, गर्मियों में लिक्विड फर्टिलाइजर करना अच्छा हो सकता है। आप घर पर बनी कंपोस्ट टी, केले के छिलके का पानी या चावल को धोने के बाद निकला पानी का उपयोग कर सकते हैं। इसके इस्तेमाल से पौधों को तुरंत पोषण मिलता है जिससे जड़ मजबूत होती है।

Also Read: चिलचिलाती गर्मी में शरीर को अंदर से ठंडा रखेंगे ये 5 Natural Drinks, आज ही अपनी Diet में करें शामिल

Advertisement
Author Image

Kajal Yadav

View all posts

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।

Advertisement
Advertisement
×