Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

गर्मियों में फ्रेश रहने के लिए रोजाना पिएं नारियल पानी, त्वचा के लिए भी है फायदेमंद

12:40 PM Apr 27, 2024 IST | Aastha Paswan

Summer Tips: सेहत के लिए नारियल पानी (Coconut Water) के फायदों से तो लगभग सभी वाकिफ होंगे लेकिन ज्यादातर लोग स्किन (Skin) पर नारियल पानी के फाय से अंजान होते हैं. नारियल पानी का सेवन सेहत के लिए जितना कारगर है, चेहरे पर इसका इस्तेमाल भी उतना ही असरदार साबित हो सकता है। आइए जानते हैं इसके फायदों के बारे में।

Highlights

नारियल पानी के फायदें

गर्मी के दिनों में त्वचा का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। ऐसे में अधिकतर लोगों को पिंपल्स जैसी समस्या होने लगती है। इससे बचने के लिए आप अपनी डाइट में नारियल पानी को शामिल कर सकते हैं। ऐसा करने से गर्मी के दिनों में आपकी त्वचा और शरीर दोनों को कई कई फायदे होंगे। आईए जानते हैं नारियल पानी पीने के फायदों के बारे में।

Advertisement

शरीर को पहुंचाएं ठंडक

गर्मी के मौसम में नारियल पानी तन और मन को ठंडक पहुंचाता है, यह एक ठंडा पेय पदार्थ है। इसके एक नहीं अनेक फायदे होते हैं, जैसे नारियल पानी में इलेक्ट्रोलाइट्स और पानी की मात्रा भरपूर होती है, जो शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है साथ ही चेहरे से पिंपल्स और दाग धब्बों को दूर करता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो त्वचा को मुक्त कणों से होने वाले नुकसान से राहत दिलाते हैं।

वजन घटाने में मददगार

नारियल पानी त्वचा को शांत रखता है और मुलायम बनाने में मदद करता है। चेहरे पर निखार लाने के लिए भी नारियल पानी बेस्ट ऑप्शन है। अगर आप मोटापे से परेशान है, तो नारियल पानी का सेवन कर सकते हैं। यह वजन घटाने में मदद करता है साथ ही पाचन क्रिया को मजबूत बनाता है, कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है। नारियल पानी की से आप चेहरे पर इंस्टेंट ग्लो ला सकते हैं। इससे आपका चेहरा चमकदार और मुलायम बनेगा।

त्वचा पर लाए रंगत

गर्मी में नारियल पानी पीना सेहत और त्वचा के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। नारियल पानी का इस्तेमाल आप सीधे नारियल से पानी निकाल सकते हैं।

इसके अलावा बाजार में नारियल पानी की बोतल मिलती है, आप उसका भी इस्तेमाल कर सकते हैं। यह आपको हाइड्रेट रखने में और वजन को आसानी से कम करने में मदद करेगा। लेकिन कुछ लोगों को इसके सेवन से एलर्जी या अन्य समस्या हो सकती है। अगर ऐसा होता है, तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई गई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article