Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

गर्मी से राहत पाने के लिए खाली पेट खाएं यह फल, पेट रहेगा ठंडा, बीमारियां भी रहेंगी दूर

11:51 AM Apr 29, 2024 IST | Aastha Paswan

Summer Tips: फल हमारी सेहत को हेल्दी रखने में मदद करती है। फलों में ऐसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हमें एनर्जी देने का कार्य करते हैं। खासकर गर्मी के मौसम में ये बहुत ही फायदेमंद होते हैं। खाली पेट आप भी कुछ भी नहीं खा सकते हैं। क्योंकि अभी गर्मी का मौसम है तो हम आपको बताएंगे कि आपको कौन सा फल इस मौसम में खाली पेट खा सकते हैं?

Highlights

सेहत के लिए फल खाना फायदेमंद

गर्मियों में ठंडी-ठंडी चीजें खाना तो हर किसी को पसंद होता है। इस मौसम में लोग खूब फल खाते हैं, ताकि पेट ठंडा रहे साथ ही पाचन तंत्र भी ठीक से काम करें। फल शरीर के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होता है। सिर्फ इतना ही नहीं यह कई सारी बीमारियों से निजात भी दिलाता है और वजन को भी कंट्रोल में रखता है। ज्यादातर लोग दोपहर के वक्त फल खाते हैं लेकिन क्या आपको पता है खाली पेट फल खाने के अपने फायदे हैं। अधिकतर लोग कोई भी फल उठाए और कभी भी खा लिए। लेकिन यह बेहद खतरानाक चीज है कई बार इस चक्कर में फायदे की जगह नुकसान होता है।

Advertisement

पपीता

पोषक तत्वों से भरपूर पपीता आप आराम से खाली पेट खा सकते हैं। यह शरीर के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होता है। इसमें सोडियम, फाइबर, प्रोटीन, पोटेशियम, फोलेट, Vitamin-A और Vitamin-C भरपूर मात्रा में पाई जाती है। अगर किसी व्यक्ति को कब्ज की समस्या है तो रोजाना खाली पेट पपीता खाएं आपकी यह समस्या पक्का दूर हो जाएगी। सिर्फ इतना ही नहीं पेट से जुड़ी समस्या भी ठीक हो जाती है।

तरबूज

गर्मियों में तरबूज खाना किसे पसंद नहीं होता है। इसमें कार्बेहाइड्रेट, प्रोटीन, फाइबर, सोडियम और विटामिन सी भरपूर मात्रा में होते हैं। अगर आपको लंबे वक्त तक हाइ़ड्रेट रहना है तो खूब तरबूज खाएं। इससे दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है और दिल भी हेल्दी रहता है।

सेब

खाली पेट आप आराम से सेब खा सकते हैं। सेब काफी ज्यादा फायदेमंद होता है। इसमें फाइबर, आयरन, सोडियम, पोटेशियम और विटामिन सी भरपूर मात्रा में होते हैं।

शरीर की कमजोरी दूर करने के साथ-साथ आंखों को हेल्दी रखने का काम भी सेब करता है। यह बैड कोलेस्ट्रॉल की बीमारी को भी दूर करता है।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई गई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article