Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

अचानक धारावी में घूमते नजर आए सुनील शेट्टी, फिटनेस देख एक बार फिर फैंस हुए दीवाने

बॉलिवुड ऐक्टर सुनील शेट्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया है जिसमें वह देश की सबसे बड़ी झुग्गी बस्ती धारावी में टहलते दिख रहे हैं। सुनील शेट्टी की फिटनेस देखकर लोग उनके कायल हुए जा रहे हैं।

11:35 AM Jun 23, 2022 IST | Desk Team

बॉलिवुड ऐक्टर सुनील शेट्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया है जिसमें वह देश की सबसे बड़ी झुग्गी बस्ती धारावी में टहलते दिख रहे हैं। सुनील शेट्टी की फिटनेस देखकर लोग उनके कायल हुए जा रहे हैं।

अपने वक्त के सबसे
मशहूर एक्टर सुनील शेट्टी इन दिनों भले ही फिल्मों से दूर रहते है लेकिन एक्टर की
फैन फॉलोइंग आज भी उसी तरह बरकरार है। सुनील अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपनी फिटनेस
को लेकर भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बने रहते हैं। सुपरस्टार की एक झलक के लिए
आज भी उनके फैंस बेताब रहते है।

Advertisement

एक्टर को सोशल
मीडिया पर काफी एक्टिव देखा जाता है। वह अपनी लेटेस्ट वीडियो और फोटो फैंस के साथ
साझा करते रहते है। इसी बीच इंटरनेट पर अभिनेता का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है
जिसमें वह
वह मुंबई की सबसे बड़ी
झुग्गी बस्ती धारावी में चक्कर लगाते दिख रहे हैं। इस वीडियो पर फैंस जमकर रिएक्शन
दे रहे है और साथ ही वीडियो को ताबड़तोड़ वायरल भी कर रहे हैं।

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर एक पैपराजी अकाउंट से शेयर किया गया है। सुनील
शेट्टी इस वीडियो में धारावी की गलियों में चक्कर लगाते दिख रहे हैं और वहां के
लोगों से उनका हाल-चाल पूछते दिख रहे हैं। वीडियो में सुनील शेट्टी की फिटनेस
देखकर लोग उनके कायल हुए जा रहे हैं। वीडियो पर एक्टर के फैंस एक के बाद एक कॉमेंट
कर रहे हैं।

क्लिप में सुनील का रॉक लुक देखकर फैन्स एक बार फिर उनके दीवाने हो गए है। एक
यूजर ने लिखा,
वह कभी बूढ़े नहीं होंगे। एक फैन ने कॉमेंट किया, कौन यकीन करेगा कि वह 60 साल के हैं। कुछ ने मजाक और फनी कॉमेंट करते हुए उनकी फिल्म धड़कनको याद कर लिखा, अंजलि का मैजिक है तो किसी ने यह भी कहा है कि वह अंजलि को
ढूंढ रहे हैं

बता दें कि बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी लंबे समय से मराठी, कन्नड़, तमिल, मलयालम जैसी फिल्मों में एक्टिव
हैं। फिलहाल सुनील की तेलुगू फिल्म
घानीकी चर्चा जोरो पर है और इसके अलावा कहा जा रहा है कि वह एक नेपाली फिल्म एक्स 9′ में भी नजर आनेवाले हैं।

Advertisement
Next Article